बीकानेर Abhayindia.com हरियाली अमावस्या पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव पूजा, अभिषेक, पौधरोपण किया। मंदिरों में हरियाल शृंगार हुआ। आस्थावान लोगों ने पीपल, बड़, खेजजी वृृक्ष का पूजन और दानपुण्य किया। गायों को हराचारा, गुड़ खिलाया गया। सार्वजनिक स्थलों व गोचरभूमि परिसर में स्थापित गायों की खेळियों में व वृृक्षों में पानी और पक्षियों के लिए चुग्गा डलवाया, कुत्तों को रोटी व हलुआ खिलाया गया। गरीबों,असहायों को भी अन्न, वस्त्र व भोजन का दान दिया गया।
सुुजानदेसर के कालीमाता मंदिर परिसर में समाजसेवी रामदेव अग्रवाल के नेतृृत्व में श्री महाकालीमाता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं ने 101 पीपल के करीब 5 फीट ऊंचे पेड़ों का रोपण किया। इस मौके पर रामदेव अग्रवाल, सरला, मधुसूदन, संगीता, राधे व कृृष्ण, ऋतिका, उमेश, गौरव, मंदिर ट्रस्टी लक्ष्मीनारायण, जगदीश कच्छावा, गणपत गहलोत, राधेश्याम गहलोत, राजेन्द्र कच्छावा, हरि किशन कुलरिया, सुआ लाल जाट, छोटूझा और राजा,रवि,तेजस और दिव्यांश सोनी आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पीपल के पौधों का पूजन करवाकर उसका रोपण करवाया।
हुआ सहस्त्रघट अभिषेक…
कालीमाता मंदिर परिसर के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं की टीम ने सहस्त्रघट अभिषेक रुद्री पाठ के साथ किया गया।
मंदिर के ट्रस्टी गणपत गहलोत ने बताया महाकाली के मंदिर में सवा ग्यारह फीट की प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा काला-गोरा भैरव, नौ दुर्गा, शिव परिवार की प्रतिमाएं स्थापित है।
यहां हुआ हरियाला शृंगार…

नत्थूसर गेट बाहर जिया भवन परिसर में स्थित सरस्वती माता मंदिर में रविवार को हरियाला शृंगार किया गया। भगवानदास, उदय व्यास, राकेश सहित श्रद्धालुओं ने आरती में भागीदारी निभाई। वहीं गोपेश्वर बस्ती स्थित प्राचीन मंदिर में भी विशेष शृंगार पूजन किया गया।















