Hometrendingबीकानेर : चार करोड़ की लागत से बनेंगे दो आरयूबी, काबिना...

बीकानेर : चार करोड़ की लागत से बनेंगे दो आरयूबी, काबिना मंत्री डॉ.कल्ला ने किया शिलान्यास…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लालगढ़ क्षेत्र में गुरुद्वारा रोड पर दो रेलवे अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। ताकि लोगों को एक से दूसरी तरफ जाने में पटरियां पार नहीं करनी पड़े। चार करोड़ की लागत से बनने वाले दो आरयूबी निर्माण कार्य के लिए सोमवार को काबिना मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने शिलान्यास किया। इनका निर्माण कार्य छह माह में पूरा हो जाएगा। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से की गई घोषणाओं की अनुपालना में गुरुद्वारा के पास एवं कुचीलपुरा कब्रिस्तान के सामने चौखूंटी सड़क पर नए आरयूबी बनाए जाएंगे।

प्रत्येक पर दो-दो करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि इन आरयूबी के बनने से मोहल्ला पजाबगिरान, सुभाषपुरा, रानीसर बास, एमएस कॉलेज के आर पास के क्षेत्र, मुक्ता प्रसाद, सर्वोदय बस्ती और रामपुरा क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ इनका निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

भवन में लिए दस लाख…

ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान वार्ड 55 के सामुदायिक भवन के लिए विधायक कोष से दस लाख रुपए स्वीकृत किए एवं कृपाल भैरव मंदिर में ट्यूबवैल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बीकानेर को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए वे सतत प्रयासरत हैं। गोगागेट से उदयरामसर सर्किल और उरमूल सर्किल से करमीसर फांटा तक की सड़क को सिक्स लेन का करवाया जा रहा है। नगर विकास न्यास की ओर से सर्वोदय बस्ती और पूगल रोड सब्जी मंडी सड़क के चौड़ाईकरण की योजना है। मुख्यमंत्री की ओर से शहरी क्षेत्र में सड़कों से जुड़े कार्यों के लिए 7.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह कार्य प्रगति पर है। आमजन की मांग के अनुसार नए ट्यूबवेल स्वीकृत किए जा रहा हैं।

डॉ. कल्ला ने कहा कि नगर निगम एवं यूआईटी की ओर से शहरी क्षेत्र के सभी श्मसान एवं कब्रिस्तान की चार दीवारी बनवाने का कार्य किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने गेबना पीर रोड पर बनने वाले 132 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया था। इसके बनने के बाद शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी।

600 करोड़ की पेयजल योजना…
इसी प्रकार शहर और आसपास के क्षेत्रों की वर्ष 2052 तक की आवश्यकता को देखते हुए लगभग 600 करोड़ रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत करवाई गई है। इसके तहत दो रिजर्व वायर, दो फिल्टर प्लांट, लगभग 600 किलोमीटर पाइपलाइन कार्य तथा पानी की 18 टंकियां बनाई जाएंगी।

आवाजाही होगी सुलभ…

नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद ने कहा कि दो आरयूबी बनने से आमजन की आवाजाही सुलभ होगी, यातायात दवाब कम होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुधीर माथुर ने आरयूबी और विभाग द्वारा करवाए जाने वाले अन्य कार्यों की जानकारी दी।

यह रहे मौजूद…

इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता डी. पी. सोनी, अधीक्षण अभियंता बसंत आचार्य, पार्षद जावेद पडि़हार, महेन्द्र कल्ला, पार्षद शिव शंकर बिस्सा, मनोज जनागल, सत्तार खान, शहजाद खां, श्याम सुंदर पारीक, ताराचंद चौधरी, अब्दुल पडि़हार, शब्बीर पंवार, हाजी गफ्फूर खान, मौला बख्श, गनी खां, डॉ. मिर्जा हैदर बैग सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रेलवे : मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के कारण बदले मार्ग पर चलेगी यह ट्रेन…

बीकानेर Abhayindia.com पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल पर मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण बीकानेर मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित होगी। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार संख्या 05633, बीकानेर- गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन 04 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त एवं 25 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया सालमारी होकर संचालित होगी।

कोरोना : बीकानेर में आज सुबह की रिपोर्ट रही शून्य…

बीकानेर Abhayindia.com जिले में कोरोना बेदम हो रहा है। सीएमएचओ डॉ.ओपी चाहर के अनुसार सोमवार को सुबह की रिपोर्ट में एक भी नया मरीज नहीं आया है। लेकिन इसके बाद भी दिशा-निर्देशों में किसी तरह की कोताही नहीं बरते।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular