बीकानेरAbhayindia.com कार्य में लापरवाही बरतने पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम अध्यक्ष के निर्देश पर बीकानेर जिला वृत्त के अधीक्षण अभियंता को निलम्बित किया गया है। डिस्कॉम एमडी अविनाश सिंघवी ने पुष्टि करते हुए अभय इंडिया को बताया कि बीकानेर जिला कलक्टर की अनुशंसा पर डिस्कॉम चेयरमैन ने निर्देश दिए थे। इसके बाद अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल को निलम्बित किया गया है।
मुख्य अभियंता का चार्ज…
जोधपुर विद्युत वितरण निगम के मुख्य संभागीय अभियंता का पद भी रिक्त पड़ा है। फिलहाल अशोक गोयल के पास मुख्य अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार है।













