Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर : सूक्षम एवं लघु उद्यम के प्रकरणों का हुआ निस्तारण...

बीकानेर : सूक्षम एवं लघु उद्यम के प्रकरणों का हुआ निस्तारण…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एमएसएमइडी एक्ट 2006 के प्रावधानों के तहत विलम्बित भुगतानों के प्रकरणों के निस्तारण के लिए गठित सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की द्वितीय संभाग स्तरीय दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को परिषद के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त निदेशक उद्योग वाई.एन. माथुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक एवं सुविधा परिषद की प्रभारी मंजू नैण गोदारा ने बताया कि बैठक में 37 करोड़ 71 लाख एक हजार 580 के विलम्बित भुगतान के 58 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इसमें परिषद की ओर से 06 प्रकरणों में आपूर्तिकर्ता एवं क्रेता की आपसी सहमति से समझौता करवाया गया। उन्होंने बताया कि 7 प्रकरणों में परिषद की ओर से अंतिम निर्णय जारी किया गया। 37 प्रकरणों में आपूर्तिकर्ता एवं क्रेता के मध्य एमएसएमइडी एक्ट 2006 की धारा 18 (2) के प्रावधानों के अनुसार कॉउन्सलेशन की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसी प्रकार से 05 प्रकरणों में परिषद की ओर से गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार समझौता नहीं होने के कारण एमएसएमइडी एक्ट 2006 की धारा 18(3) के प्रावधानों के अनुसार परिषद के स्तर पर प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। बैठक में एम.एम.एल. पुरोहित, अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेश शर्मा, प्रबंधक राजस्थान वित निगम, सुविधा परिषद की सहप्रभारी पूजा शर्मा, सुविधा परिषद के मनीष सुथार एवं रमाकान्त शर्मा मुख्यालय (उद्योग) उपस्थित रहे।

 

रेलवे : दो ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच…

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों में द्वितीय शयनयान कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबन्धक (सामान्य) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 02789/02790, सिकन्दराबाद-हिसार-सिकन्दराबाद स्पेशल ट्रेन में सिकन्दराबाद से 03 से 31 अगस्त तक एवं हिसार से 06 अगस्त से 03 सितंबर तक 01 द्वितीय शयनयान कोच, ट्रेन संख्या 07020/07019, हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद ट्रेन में हैदराबाद से 07 से 28 अगस्त तक जयपुर से 10 से 31 अगस्त तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!