









बीकानेरAbhayindia.comवेटरनरी विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक के प्रवेश के लिए राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि को 10 अगस्त तक बढ़ाया गया है। आरपीवीटी समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि आरपीवीटी के ऑनलाइन आवेदन की पूर्व निर्धारित अन्तिम तिथि 31 जुलाई को बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दिया गया है।
इसके साथ ही विलम्ब शुल्क सहित पूर्व निर्धारित अन्तिम तिथि 7 अगस्त, को बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया है। परीक्षा की तिथि जो कि 8 अगस्त को निर्धारित थी उसके स्थान पर नई परीक्षा तिथि 19 सितम्बर निर्धारित की गई है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
















