Hometrendingबीकानेर : व्यापारी से 30 लाख का सोना लेकर फरार हुए...

बीकानेर : व्यापारी से 30 लाख का सोना लेकर फरार हुए बंगाली युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, विशेष टीम लाई बीकानेर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शहर के स्वर्ण व्यापारी से 30 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हुए बंगाली युवक को कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से पकड़ लिया। कार्रवाई में जुटी पुलिस की विशेष टीम उसे बीकानेर ले आई है। कोतवाली थानाधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि बीते दिनों कन्हैयालाल नामक परिवादी ने मामला दर्ज कराया कि हफिजुर रहमान उर्फ राजा एक बंगाली कारीगर है, उसे कच्चा सोना गहने बनाने के लिए दिया था, लेकिन युवक सोना लेकर फरार हो गया।

इस पर एसपी प्रीति चन्द्रा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, उसने कार्यवाही करते हुए युवक को यूपी बॉर्डर से पकड़ा और बीकानेर ले आए। स्वर्ण व्यापारियों के अनुसार सोने की कीमत करीब 30 लाख बताई गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही कि उसने कितने स्वर्ण व्यवसायियों को चूना लगाया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular