Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingसाहित्य : राजस्थानी के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, नागौर में होगा समारोह..

साहित्य : राजस्थानी के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, नागौर में होगा समारोह..

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर से डॉ.कृष्णा आचार्य, रवि पुरोहित व बाबूलाल छंगाणी होंगे सम्मानित

बीकानेर.श्रीडूंगरगढ़Abhayindia.com नागौर (डेह) के नेम प्रकाशन की ओर से राजस्थानी के वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की गई है। संस्थान के अध्यक्ष पवन पहाडिय़ा के अनुसार राजस्थानी साहित्य की विविध विधाओं में श्रेष्ठ सृजन करने वाले 16 साहित्यकारों को उनके सृजन एवं रचनात्मक साहित्यिक अवदान के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति की आजीवन सेवा के लिए दिया जाने वाला जुगल किशोर जैथलिया राजस्थानी भाषा सेवा सम्मान इस बार प्रगतिशील चेतना के मुखर कवि, राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति श्री डूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्याम महर्षि को अर्पित किया जाएगा।

डॉ.कृष्णा आचार्य,
रवि पुरोहित

घोषित इन 16 पुरस्कारों में से तीन पुरस्कार ऐसे हैं, जो राजस्थानी साहित्य, संस्कृति एवं भाषा की आजीवन सेवा के उपलक्ष्य में दिए जाते हैं, शेष पुरस्कार साहित्यकार की किसी एक कृति विशेष के साहित्यिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाते हैं।

अपनी साहित्यक सृजना से राजस्थानी भाषा के प्रति जन-जन में रुचि जागृत करने वाले वयोवृद्ध कवि श्रीनिवास तिवाड़ी जोधपुर को गोपालसिंह उदावत राजस्थानी वय-वंदन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राजस्थानी लोक कलाओं के संरक्षण एवं लोकगीतों की सरस प्रस्तुतियों के लिए लोकरंग बिखेरने वाले लोक कलाकार हजारी लाल चुई (डेगाना ) को भंवरलाल बेताला राजस्थानी लोक कलाकार पुरस्कार, नेमीचंद पहाडिय़ा राजस्थानी पद्य पुरस्कार बीकानेर के रवि पुरोहित को उनकी कृति ‘उतरूं ऊंडै काळजै’ पर दिया जाएगा, वहीं मैनादेवी पांड्या राजस्थानी
महिला लेखन पुरस्कार बीकानेर की डॉ. कृष्णा आचार्य को उनकी कृति ‘लाल चूड़ौ’ पर, भंवरलाल सबलावत राजस्थानी व्यंग्य पुरस्कार बीकानेर के बाबूलाल छंगाणी को उनकी कृति ‘कैवै जिकण नैं कैवण दो’ पर दिया जाएगा।

इसके अलावा महेन्द्र मोदी,जोधपुर की संतोष चोधरी को, कोटा के किशनलाल वर्मा, दीपसिंह भाटी, मदनगोपाल लड्ढा, बाड़मेर के महेन्द्रसिंह छायण, ओमप्रकाश तंवर, वीरेन्द्र लखावत, शिवचरण सेन, कहाणी पुरस्कार जोधपर की डॉ.जेबा को प्रदान किया जाएगा।

श्याम महर्षि

 संयोजक लक्ष्मणदान कविया ने बताया कि सभी पुरस्कार विजेताओं को 12 सितम्बर को डेह स्थित ‘कुंजल माता मंदिर’ परिसर में होने वाले समारोह में प्रदान किए जाएंगे। श्याम महर्षि को इससे पूर्व सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, कोलकाता के प्रतिष्ठित रचना समग्र पुरस्कार, राज्य सरकार से श्रेष्ठ सृजन पुरस्कार, राजस्थानी अकादमी के गणेशीलाल व्यास उस्ताद पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। दो दर्जन से अधिक पुस्तकों के लेखक-सम्पादक महर्षि कई संस्थानों में पदाधिकारी हैं और आपकी साहित्य साधना पर कई बार शोध कार्य हो चुके हैं।

रेलवे : पर्यटक होंगे प्रदेश की संस्कृति से रूबरू, बीकानेर स्टेशन के वेटिंग हॉल में दिखेगा थ्रीडी आर्ट का नजारा

बीकानेर Abhayindia.com अब बीकानेर शहर में सैर-सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों को स्टेशन पर उतरते ही प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। स्टेशन के दूसरे प्रवेश की तरफ ६ नम्बर प्लेटफार्म पर तैयार हो रहे वेटिंग हॉल में थ्रीडी आर्ट का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। रेलवे प्रबंधन की ओर से नए वेटिंग हॉल की दीवारों पर राजस्थानी संस्कृति से को पेटिंग के माध्मय से साकार कर रहा है। रेलवे ने इस स्टेशन को स्थानीय संस्कृति और परिवेश के मुताबिक बेहद खूबसूरती से सजाया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेगा।

हेरिटेज को बढ़ावा…

लोक संस्कृति और हेरिटेज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर नए वेटिंग हॉल की दीवारों पर थ्रीडी आर्ट म्यूरल तकनीकी के जरिए बीकानेर का ऐतिहासिक जूनागढ़ किला,गणगौर की सवारी, झरोखों से झांकती महिलाएं और मूछों वाले रोबीलों की पेटिंग तैयार की गई है, देखते ही आपको आकर्षित करेंगे। वेटिंग हॉल में आने पर यात्री चित्रकारी के माध्यम से ग्रामीण प्रवेश की झलक के साथ-साथ बीकानेर महल झरोकों से भी रूबरू हो सकेंगे।

मुख्य प्रवेशद्वार के बाहर भी है…

उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर की ओर से स्टेशन में मुख्य प्रवेशद्वार (एक नम्बर) के समीप ही राजस्थानी कला संस्कृति से सजी झांकी सभी को अपनी खिंचती है। वहीं अन्य प्लेटफार्मों पर भी बादल चित्रकारी पूर्व में की गई थी। अब दूसरे प्रवेश द्वार पर तैयार हो रहे वेटिंग हॉल में थ्री डी आर्ट की पेटिंग बनाई जा रही है। इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है।

सजीव दिखती है पेटिंग…

थ्रीडी आर्ट म्यूरल तकनीक से पेटिंग तैयार कर रही कलाकार रुचिका जोशी ने इन चित्रों में जान फूंक दी है। यह चित्रकारी सजीव नजर आएगी। इसका उद्देश्य है कि यहां पर दूर दराज से आने वाले विभिन्न स्थानों के रेल यात्री बीकानेर की राजस्थानी लोक जीवन और परिवेश को जान सके।

नई तकनीकी का उपयोग…

कलाकार ने पुरानी चित्र शैली के मूल रूप को कायम रखते हुए नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है ताकि लोगो को अलग अनुभव मिल सके। चित्रकार जोशी पूर्व में बीकानेर रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ जीवंत मॉडल्स का डिस्प्ले कर चुकी है।

बीकानेर Abhayindia.com जिले में कोरोना अभी भी दुबका है। सीएमएचओ डॉ.ओपी चाहर के अनुसार शुक्रवार सुबह की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव मरीज तिलक नगर क्षेत्र से आया है। ऐसे में सावधानी बरती जानी जरूरी है।

बीकानेर में हनीट्रेप के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, ऐसे फंसाते हैं चंगुल में…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने आज हनीट्रेप के एक बड़े रैके ट का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए है। इस रैकेट को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने एएसपी शैलेन्‍द्र सिंह इंदौलिया के सुपरविजन में सीओ सदर पवन भदौरिया के निर्देशन में जेएनवीसी थाना प्रभारी अरविंद भारदवाज के नेतत्‍व में टीम गठित की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिलाओं को साथ लेकर एक गिरोह बना रखा था जो भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर किसी स्‍थान पर बुलाते है व महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाकर लोगों को झूठे बलात्‍कार में फंसा देने की धमकी देकर ब्‍लैकमेल करते हैं और रुपए ऐंठते हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय शुकर शर्मा निवासी वार्ड नंबर 12 हरिजन बस्‍ती सींथल, सोनम देवी पत्‍नी योगेश कुमार गोर राठौड, निवासी हाथरस यूपी, पुष्‍पा उर्फ पूजा नायक निवासी जसरासर, जमना मेघवाल निवासी बासनी जोधपुर हाल निवासी पवनपुरी, ओमप्रकाश सोनी निवासी कुचीलपुरा और मांगीलाल प्रजापत निवासी कुम्‍हारों का मोहल्‍ला गली नंबर छह को दस्‍तयाब कर गिरफ्तार किया है।

ऐसे फंसाते है चंगुल में….

कोरियों का बास गजनेर रोड निवासी गौरीशंकर सोनी ने रिपोर्ट कर बताया कि मैं बैंक में गोल्‍ड वेलेशन करता हूं। पूजा व उसके तथाकथित बहनोई ने मुझे पवनपुरी साईं बाबा मंदिर से आगे विजय शंकर के मकान में पुरानी ज्‍वैलरी खरीदने व नये देने के लिए बुलाया। वहां पर पहले से दो लेडीज व विजय शंकर मौजूद थे। मुझे वहां बिठाया व विजय शंकर बाहर खडा हो गया। इस दौरान एक लडकी व दो लडके आए और मुझे धमकाने लगे। उन्‍होंने मेरा वीडियो बना लिया और कहा कि तुम मुझे एक लाख रुपए दो नहीं तो बलात्‍कार के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। तीन महिलाओं व तीन व्‍यक्तियों ने मेरे साथ मारपीट की व मेरे से धमका कर 30 हजार रुपए एक बार व 20 हजार रुपए फोन पे से विजयशंकर के खाते में ले लिए।

आरएएस परीक्षा को लेकर रिश्‍वत का मामला, प्राचार्य सहित तीन जने अरेस्‍ट, पैसे लौटाने के चक्‍कर में…  

जोधपुर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर टीम ने रिश्‍वत का एक सनसनीखेज मामला उजागर करते हुए गुरुवार को सरकारी स्कूल के प्राचार्य सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। ब्‍यूरो के डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि आरएएस (RAS) भर्ती 2018 में बाड़मेर निवासी हरीश पुत्र हनुमानराम जाट उत्तीर्ण हुआ था। साक्षात्कार में 70 से 75 फीसदी अंक दिलाने के बदले 20 लाख रुपए रिश्वत दी गई थी, लेकिन 54 प्रतिशत अंक मिलने पर मध्यस्थ ने रिश्वत लौटा दी थी। यह राशि लेकर बाड़मेर लौटने के दौरान कल्याणपुर थाने के सामने आकस्मिक जांच में बोलेरो से 19.95 लाख रुपए जब्त किए गए। 20 लाख रुपए रिश्वत देकर लौटाने का मामला दर्ज कर बाड़मेर में रामनगर निवासी ठाकराराम सारण (45), बाड़मेर में भूरटिया पंचायत समिति निवासी प्राचार्य जोगाराम सारण (40) व बासनी तम्बोलिया निवासी मध्यस्थ किशनाराम जाट (46) को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ठाकराराम आरएएस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी हरीश पुत्र हनुमानराम का चाचा है और बाड़मेर रीको में मदर टेरेसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल का संचालक है। जोगाराम सारण बायतु पंचायत समिति राउमावि का प्राचार्य है। आरएएस (RAS) परीक्षा में उत्तीर्ण हरीश के चाचा ठाकराराम सारण ने इंटरव्यू में 70-75 अंक के लिए परिचित व बायतु पंचायत समिति स्थित राजकीय उच्‍च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगाराम सारण से बात की थी। जोगाराम ने बासनी तम्बोलिया निवासी किशनाराम जाट से सम्पर्क किया था। किशनाराम ने आरपीएससी में परिचित के माध्यम से अच्छे अंक दिलाने का भरोसा दिलाया। आरपीएससी में परिचित के नाम पर बीस लाख रुपए मांगे। हरीश के चाचा ने प्राचार्य जोगाराम के मार्फत बीस लाख रुपए किशनाराम को दे दिए थे, लेकिन इंटरव्यू में हरीश को सिर्फ 54 फीसदी अंक ही मिले थे।

बीकानेर : जिला प्रमुख की शिकायत के बाद हटाए अतिक्रमण, इधर नोटिस का असर…

Bikaner Uit Action
Bikaner Uit Action

बीकानेर Abhayindia.com नगर विकास न्‍यास (यूआईटी) प्रशासन ने आज शहर के सिविल लाइंस एरिया में हुए अस्‍थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। ढोला मारू होटल के सामने पिछले लंबे समय से ठेले लगे हुए थे। इसके अलावा नर्सरी का भी संचालन हो रहा था। इसकी आड़ में यहां असामाजिक तत्‍वों का भी जमावड़ा होने लगा था। जिला प्रमुख की शिकायत के बाद जिला कलक्‍टर नमित मेहता ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद न्‍यास सचिव नरेन्‍द्र सिंह राजपुरोहित की ओर से नोटिस भी जारी किए गए। इसी क्रम में आज न्‍यास तहसीलदार कालूराम परिहार ने न्‍यास की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण करने वालों से समझाइश की गई। इस दौरान ठेलेवाले मौके से हट गए वहीं, नर्सरी संचालक ने भी अपना सामान समेट लिया। इधर, मेडिकल कॉलेज के पास हुए अस्‍थायी अतिक्रमण हटाने के लिए भी न्‍यास प्रशासन ने संबंधित लोगों को तीन दिन पहले नोटिस देकर आगाह किया था। उक्‍त क्षेत्र में भी अब अतिक्रमी स्‍वयं ही अपना सामान समेटने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि बीते महीनों में शहर के मुख्‍य मार्गों पर अस्‍थायी अतिक्रमण बढ गए हैं, इन्‍हें हटाने के लिए अब प्रशासन ने कमर कस ली है।

राजस्‍थान : आज 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही मौसम विभाग ने गुरुवार को 12 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, भरतपुर व जयपुर संभाग के जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार को सीकर , अलवर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर व करौली जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह शनिवार को भी सीकर के अलावा बारां, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर व कोटा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। इनमें भीलवाड़ा, अजमेर व टोंक जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इधर, स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। जबकि, पश्चिमी भाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्‍थान : माकन आज भी ले रहे विधायकों की क्‍लास, मंथन से अमृत निकलेगा या जहर? बढ़ रही बैचेनी…

सुरेश बोड़ा/ राजस्‍थान में सियासी घमासान को थामने के लिए कांग्रेस प्रभारी अजय माकन आज लगातार दूसरे दिन भी विधायकों से रायशुमारी कर रहे हैं। वे विधायकों की क्‍लास में मंत्रियों के कामकाज के साथ ही सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक मसलों पर भी जानकारी ले रहे हैं। अब यह तो समय ही बताएगा कि इस मंथन से अमृत निकलेगा या जहर? बहरहाल, इस मंथन के चलते उन मंत्रियों की बैचेनी बढ़ गई है जिनके खिलाफ शिकायतों का अंबार लग रहा है। आपको बता दें कि प्रभारी अजय माकन ने बुधवार को जयपुर, कोटा और भरतपुर के 66 विधायकों से फीडबैक लिया था। माकन आज अजमेर उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के विधायकों से जिलेवार मिल रहे हैं। इनमें अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ, बांसवाड़ा, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, जालौर, पाली, सिरोही के विधायक शामिल होंगे। इससे पहले बुधवार को कई विधायकों ने कल नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को लेकर कहा था कि सरकार के ढाई साल बीत गए लेकिन उन्होंने एक भी बैठक नहीं ली। विधायकों ने परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा व ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला को लेकर भी शिकायतें की।

बीकानेरी सावण पर धूम मचा रहा है शंकरसिंह राजपुरोहित का सांगोपांग गीत

बीकानेर Abhayindia.com शहर के राजस्थानी गीतकार शंकरसिंह राजपुरोहित का लिखा और गाया हुआ बीकानेरी सावण का सांगोपांग गीत ‘सावणिया रा लोर सोवणा’ इन दिनों धूम मचा रहा है। राजपुरोहित के इस गीत को राजस्थान के प्रख्यात यूट्यूब चैनल ‘आरडीसी राजस्‍थानी’ ने दृश्यांकन के साथ लांच किया है। इस गीत के संगीत निर्देशक भंवर अली बीकानेरी है और गोपाल चौधरी के शिवशक्ति स्टुडियो बीकानेर में कम्पोज किया गया है। ऑर्गन पर शरीफ बीकानेरी ने भी अपना हुनर दिखाया है। इससे पहले कानदान कल्पित रचित और शंकरसिंह राजपुरोहित द्वारा प्रस्तुत ‘हबीड़ो’ गीत ने भी धूम मचाई थी। इस गीत को नीचे-ऊपर दिए लिंक पर देखा जा सकता है।

कोरोना : बीकानेर में गुरुवार को होगा बम्पर टीकाकरण, इन केन्द्रों पर लगेंगे टीके, देखें सूची…

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चल रहा है।आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार गुरुवार को शहरी क्षेत्र में 24 केन्द्रों पर सभी डिस्पेंसरियों में टीकाकरण होगा। इसमें 18+45 और 60 प्लस सभी के साझा सत्र होंगे। ऑन लाइन बुकिंग के लिए रात नौ बजे स्लॉट खुलेगा। वहीं वर्कप्लेस सत्र होगा। साथ ही वैक्सीन ऑन व्हील्स भी रहेगा। आरसीएचओ के अनुसार गांवों में 117 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए ऑन स्पॉट पंजीयन होगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!