Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, घटना के 36 घंटे बाद...

बीकानेर : हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, घटना के 36 घंटे बाद पुलिस को मिली कामयाबी..

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  छत्तरगढ़ क्षेत्र में बुधवार रात को हुए हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को 36 घंटे के भीतर शुक्रवार को छत्तरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी जय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबीर की सहायता से प्रयास के बाद वारदात में शामिल लालचंद, रामनिवास, श्रवण, महेन्द्र व निवास उर्फ रामनिवास पुत्र मघाराम जाट को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ चल रही है। गौरतलब है कि 28 जुलाई को इस संबंध में योगेश पुत्र भागीरथ जाट निवासी ४केपीएम ने पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके पिता भागीरथ को आरोपियों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इनमें तीन आरोपी रिश्ते में मृतक के मौसरे भाई है।

बीकानेर : कोतवाली पुलिस ने किया नकबजनी के झूठे प्रकरण का खुलासा

बीकानेरAbhayindia.com कोतवाली थानाा क्षेत्र में नकबजनी के एक झूठे प्रकरण का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार स्वर्णकार भवन के पीछे रहने वाले हेमंत सोनी ने बुधवार को चोरी का मामला दर्ज कराया था, वह घटना जांच के बाद झूठी निकली। हेमंत ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया था कि उसके मकान से अज्ञात चोर रात के समय सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया।

जिसकी कीमत करीबन 80 लख रुपए थी, इस पर पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने भी गहनता से जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र इंदोलिया, शहरवृता अधिकारी सुभाष चंद्र के सुपरविजन में उपनिरीक्षक नवनीतसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम क गठन किय गया। इस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाल, डॉग स्वॉट टीम व एमअेबी टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस को घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टतया चोरी की यह घटना झूठी होने का शक हुआ, इस पर पुलिस ने परिवादी हेमंत कुमार से गहनता से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने आर्थिक तंगी के चलते अपनी पत्नी के गहने बेच दिए और इस बात का पता पिता को नहीं चले इसलिए मनघड़त कहानी बनाई थी।

बीकानेर : दो अक्टूबर से शुरू होगा प्रशासन शहरों के संग अभियान, कलक्टर ने ली पूर्व तैयारी बैठक

बीकानेर Abhayindia.com ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान की पूर्व तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए संबंधित विभाग समय रहते तैयारियां कर लें। विभागों की ओर से अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों का चिन्हीकरण कर लिया जाए तथा इनके क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी जाए।

उन्होंने कहा कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र के अलावा नोखा, श्रीडूंगरगढ़ एवं देशनोक में अभियान के तहत शिविर आयोजित होंगे। संबंधित उपखण्ड अधिकारी को इनकी सम्पूर्ण मॉनिटरिंग करनी होगी। इन शिविरों में किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों की सूची के आधार पर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रतिदिन भिजवानी होगी। जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान कृषि भूमि के आवासीय, व्यावसायिक एवं अन्य प्रयोजनार्थ रूपांतरण, राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 69-ए के तहत पट्टे जारी करने, पूर्व राजा-महाराजाओं या भू-स्वामियों की सीलिंग व संपदा अर्जन अधिनियम 1963 की भूमियों पर बसी आवासीय कॉलोनी, अधिसूचित कच्ची बस्तियों, लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने, नाम हस्तांतरण प्रकरण, अपंजीकृत पट्टों के पुनर्वेध कर पंजीकरण कराने, भू-उपयोग परिवर्तन, राजस्थान आवासन मंडल की कॉलोनियों का रिपेयरिंग, नाम हस्तांतरण, स्ट्रीट लाइट, शुल्क, पट्टे आदि से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

मेहता ने बताया कि इन कार्यों के साथ सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन प्रकरण तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल पाइप लाइनों के लीकेज, नाली व नाले के अंदर की पाइप लाइन को शिफ्ट करना, खराब पड़े सार्वजनिक नल व हैंडपंप को ठीक करवाना जैसे कार्य करवाए जाएंगे।

इसी प्रकार ऊर्जा विभाग की ओर से लटके हुए तारों को व्यवस्थित करना, आवासीय भवनों के ऊपर से जाने वाली सभी प्रकार की विद्युत लाइनों को शिफ्ट करना तथा आवासीय भवनों के बकाया विद्युत कनेक्शन जारी करना आदि कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निर्माण द्वारा संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में क्षतिग्रस्त टूटी सड़कों तथा पुलियों की मरम्मत, शहरी क्षेत्र में अवस्थित नजूल संपत्तियां, जो किसी राजकीय उपयोग में नहीं आ रही हैं, उनका हस्तांतरण नगर निकायों को करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में उपलब्ध सिवायचक भूमि का नगरीय निकायों को हस्तांतरण का कार्य राजस्व विभाग द्वारा एवं कुपोषण मुक्ति संबंधी कार्य एवं राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार आदि कार्य महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करवाए जाएंगे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त ए. एच. गौरी, महिला एवं बाल विकास की उपनिदेशक शारदा चैधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।

कोरोना : बीकानेर शहर में शुक्रवार को पांच केन्द्रों पर होगा टीकाकरण, रात नौ बजे होगी ऑन लाइन बुकिंग, देखें सूची

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चल रहा है।

आरसीएचओ डॉ.राजेश गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में पांच केन्द्रों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए ऑन लाइन बुकिंग रात नौ बजे से होगी। इसमें 18+ 42 और 60 प्लस आयुवर्ग के लोगों के लिए टीके लगाए जाएंगे।  वहीं वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स से भी बीकानेर शहर में टीके लगाए जाएंगे।

गांवों में 42 केन्द्रों पर…
आरसीएचओ के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 42केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

146 केन्द्रों पर लगे टीके…

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की अेर से 146 केंद्रों पर टीकारण किया गया। इस दौरान 25,837 टीके लगाए गए। इसमें 5,522 को पहली व 20,315 को दूसरी डोज लगाई गई।

कोरोना : बीकानेर में गुरुवार को रिपोर्ट रही शून्य…

बीकानेर Abhayindia.com जिले में कोरोना को लेकर गुरुवार को राहत रही। सीएमएचओ डॉ.ओपी चाहर के अनुसार 1383 सेम्पल हुए थे, इसमें संक्रमित मरीज सामने नहीं आया, रिपोर्ट शून्य रही।

28 जुलाई की दैनिक रिपोर्ट…

कुल सेम्पल- 1383
पॉजिटिव- 0
रीकवर-. 01
कुल एक्टिव केस- 14
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 00
होम क्वारेन्टइन- 14
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 01
माइक्रो कंटेनमेंट-00

बीकानेर : ऊर्जा मंत्री चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को आएंगे

Dr BD kalla
Dr BD kalla

बीकानेरAbhayindia.com ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजेे बीकानेर पहुंचेंगे। डॉ.कल्ला इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 2 अगस्त को रात 11:30 बजे रेलमार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बीकानेर : स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शुक्रवार को आएंगे

बीकानेर Abhayindia.com स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग मंत्री शान्ति धारीवाल शुक्रवार शाम 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान को लेकर बीकानेर संभाग के नगरीय निकायों के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। वे अपराह्न 3:30 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बीकानेर : नूरसर में नवसृजित पुलिस चौकी को मिलेंगे नवीन पद, संसाधन भी स्वीकृत

बीकानेर Abhayindia.com राज्य सरकार की बजट घोषणा की क्रियान्विति में जामसर थाना क्षेत्र के नूरसर गांव में नई पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए विभिन्न नवीन पदों एवं संसाधनों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि नूरसर में नवसृजित पुलिस चौकी के लिए एक उपनिरीक्षक और 6 कानिस्टेबल के पद स्वीकृत किए गए हैं।

नवसृजित पुलिस चौकी नूरसर को 1 अगस्त से विधिवत तरीके से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल के पदस्थापन के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नवसृजित पुलिस चौकी के लिए आवश्यक संसाधनों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!