Homeबीकानेरबीकानेर : यूआईटी अध्‍यक्ष पद पर आचार्य की नियुक्ति को लेकर मंत्री...

बीकानेर : यूआईटी अध्‍यक्ष पद पर आचार्य की नियुक्ति को लेकर मंत्री डॉ. कल्‍ला को लिखे पत्र

बीकानेर Abhayindia.com नगर विकास न्‍यास (यूआईटी) बीकानेर के अध्‍यक्ष पद के दावेदार एवं वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता नंद कुमार आचार्य (मनुड़सा) के लिए अब पुष्‍करणा समाज के अलावा अन्‍य समाज के लोग भी लामबंद हो रहे हैं। उनके समर्थकों ने ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला को पत्र देकर कहा है कि नंद कुमार आचार्य कांग्रेस के वफादार सिपाही के तौर पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। इनकी ओर से पार्टी को दी गई सेवाओं को देखते हुए यूआईटी अध्‍यक्ष पद पर नियुक्त किया जाए।

शहर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्‍यक्ष शिव शंकर हर्ष, राजस्‍थान भील समाज विकास संस्‍थान के संरक्षक बिरजाराम भील, लेखचंद भील, सूर्य सैन समाज के जयनारायण मारू, पुष्टिकर पुरोहित भादानी समाज के प्रदीप कुमार सहित अनेक अन्‍य समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री डॉ. कल्‍ला से नंद कुमार आचार्य को यूआईटी का अध्‍यक्ष नियुक्‍त करने की मांग की है।

आपको बता दें कि नंद कुमार आचार्य पुष्‍करणा समाज से आते हैं। इस समाज को लंबे समय से यूआईटी अध्‍यक्ष पर नियुक्ति नहीं मिल सकी है। लगातार उपेक्षा होने से समाज के लोगों में नाराजगी भी बनी हुई है। हालांकि, नंद कुमार आचार्य के अलावा अभी तक पुष्‍करणा समाज से किसी भी अन्‍य राजनैतिक चेहरे की ओर से खुले तौर पर दावेदारी पेश नहीं की गई है। आपको यह भी बता दें कि इससे पहले पिछले दिनों मुस्लिम समाज, अग्रवाल समाज ने भी यहां ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला के समक्ष समाज के व्‍यक्ति को प्रतिनिधित्‍व देने की मांग रखी थी।

बीकानेर : यूआईटी अध्‍यक्ष के लिए दावेदारी पुष्‍करणा समाज से भी, अब आचार्य ने…

Preview YouTube video इच्‍छाशक्ति और हिम्‍मत से नौ साल का हुआ अभय इंडिया : देवीसिंह भाटी (पूर्व मंत्री)

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है कंन्फर्म खबरें : रमेश कुमार अग्रवाल (कालू)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने बेबाकी से बुलंद किए हैं जनता के मुद्दे : सुरेन्‍द्र सिंह शेखावत (भाजपा नेता)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने चौथे स्‍तंभ का आदर्श उदाहरण किया पेश : जय सिंह यादव

Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया को हार्दिक बधाई : गौरव चौधरी

Preview YouTube video कोरोना संकटकाल में अभय इंडिया ने दी सटीक खबरें : ओमप्रकाश जोशी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular