Hometrendingबीकानेर : मांगों को लेकर धरना जारी, शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ है...

बीकानेर : मांगों को लेकर धरना जारी, शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ है खफा…

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय के आगे धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।

धरना स्थल पर पहुंचे शिक्षक नेताओं ने पूरजोर ढंग से रोष जताते हुए कहा कि लगातार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ। संभाग अध्यक्ष कमल आचार्य ने कहा कि संस्थापन अधिकारी की डीपीसी में विलम्ब से प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी भी प्रभावित हो रही है जिससे शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो रहा है।

संघ के प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने कहा कि शिक्षा प्रशासन एवं राज्य सरकार अन्य विभागीय संवर्गों की डीपीसी में तत्परता दिखा रही है परन्तु मंत्रालयिक संवर्ग के साथ भेद-भाव कर रही है। धरने को मदनमोहन व्यास, गिरजाशंकर आचार्य सहित शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया।

Preview YouTube video इच्‍छाशक्ति और हिम्‍मत से नौ साल का हुआ अभय इंडिया : देवीसिंह भाटी (पूर्व मंत्री)

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है कंन्फर्म खबरें : रमेश कुमार अग्रवाल (कालू)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने बेबाकी से बुलंद किए हैं जनता के मुद्दे : सुरेन्‍द्र सिंह शेखावत (भाजपा नेता)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने चौथे स्‍तंभ का आदर्श उदाहरण किया पेश : जय सिंह यादव

Preview YouTube video कोरोना संकटकाल में अभय इंडिया ने दी सटीक खबरें : ओमप्रकाश जोशी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular