Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : डाॅ. कल्ला ने किया भूतनाथ महादेव मन्दिर का शिलान्यास

बीकानेर : डाॅ. कल्ला ने किया भूतनाथ महादेव मन्दिर का शिलान्यास

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी, भूजल, कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने रविवार को पवनपुरी क्षेत्र के मुक्तिधाम में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर भूतनाथ महादेव मन्दिर का नीव पूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विनोद जोशी, सीए सुधीर भाटिया डाॅ. दिनेश शर्मा, अर्जुन सिंह, डी.पी. पचीसिया पार्षद पुनीत शर्मा, के.के.व्यास, हनुमन्त सिंह, मनोज बिश्नोई, भगवती प्रसाद गौड़, डाॅ. कमल माथुर आदि मौजूद रहे।

उर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला की जनसुनवाई
ऊर्जा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने रविवार को पवनपुरी स्थित आवास पर जनसुनवाई की। आमजन ने अपनी समस्याएं ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखीं, इस पर डॉ. कल्ला ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पानी, बिजली और सड़क, सीवरेज, अतिक्रमण से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के लिए आमजन ने परिवाद प्रस्तुत किए। जिनके निस्तारण के निर्देश डॉ. कल्ला ने दूरभाष पर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!