Thursday, May 14, 2026
Hometrendingप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

दिल्ली abhayindia.com आज शाम 5 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पीएमओ इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विट कर दी गई।

 

जानकारी के अनुसार देश में कोरोना के कम होते संक्रमण और कई अहम बिन्दुओं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित कर सकते है।

 

उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना संक्रमण कम होने पर अनलॉक की प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं, साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी संदेश दिया जा सकता है।

 

वक्त-वक्त पर देश को संबोधित करते आए हैं पीएम मोदी

पहला: 19 मार्च          जनता कर्फ्यू की अपील

दूसरा: 24 मार्च          21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान

तीसरा: 3 अप्रैल          9 मिनट लाइटें बंद करने की अपील

चौथा: 14 अप्रैल           देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया

पांचवां: 12 मई           आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज

छठवां: 30 जून           अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा

सातवां: 20 अक्टूबर     जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

आठवां  20 अप्रैल-      लॉकडाउन को आखिरी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें सरकारें

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!