Saturday, May 4, 2024
Hometrendingबीकानेर : राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने किया घायल, उपचार के...

बीकानेर : राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने किया घायल, उपचार के अभाव हुई मौत…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com कोड़मदेसर भैरूंजी मंदिर परिसर में आवारा कुत्तों ने आज एक मोर को घायल कर दिया। लेकिन उपचार के अभाव में मोर की मौत हो गई।

मोर को घायलावस्था में जातरूओं ने देखा था। उन्होंने उसे श्री देदाजी वंशज सार्वजनिक प्रन्यास के कार्यकर्ता सुनील, रामेश्वर गहलोत को सुपुर्द कर दिया, इस पर कार्यकर्ताओं ने मोर की प्राथमिक चिकित्सा की। नजदीक गजनेर,जयमलसर पशु अस्पताल में भी मोर को तत्काल उपचार के लिए सम्पर्क किया गया लेकिन वहां से भी कोई उपचार के लिए नहीं पहुंचा।

तत्काल सहायता के लिए सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी, जगदीश गहलोत ने वेटनरी कॉलेज व गोगागेट पशु अस्पताल से सम्पर्क किया परन्तु कोई सहायता नहीं मिल सकी। करीब तीन चार घंटे तडफते हुए मोर की आखिर मौत हो गई। श्री देदाजी वंशज सार्वजनिक प्रन्यास, कोडमदेसर भैरूंजी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पक्षी को विधी विधान से मंदिर के पीछे जंगल में दफऩ किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular