Sunday, June 21, 2026
Hometrendingरेलवे : दुरंतो स्पेशल ट्रेन 9 जून से, बीकानेर-सियालदह के बीच होती...

रेलवे : दुरंतो स्पेशल ट्रेन 9 जून से, बीकानेर-सियालदह के बीच होती है संचालित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोलकाता प्रवासियों के लिए राहत की खबर! रेलवे एक बार फिर से दुरंतों स्पेशल ट्रेन को शुरू करने जा रहा है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल रेल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार बीकानेर-सियालदह-बीकानेर दुरंतो स्पेशल ट्रेन 09 जून से सियालदह से एवं 11 जून से बीकानेर से संचालित की जाएगी।

रेलवे इस ट्रेन का कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करवाते हुए पुन: संचालन का निर्णय किया है। सियालदह से ट्रेन संख्या 02287 सियालदह- बीकानेर दुरंतो स्पेशल 09 जून को शाम 05:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी, जहां से 11.25 बजे रवाना होते हुए बीकानेर मंडल के लोहारू स्टेशन दोपहर 01:53 बजे आकर 01:56 बजे, सादुलपुर 02:33 बजे आकर 02:35 बजे,चूरू 03:26 बजे आकर 03:28 बजे, रतनगढ़ 04:03 बजे आकर 04:05 बजे,श्रीडूंगरगढ 04:51 बजे आकर 04:53 बजे रवाना होकर बीकानेर शाम 06:25 बजे पहुंचेगी,

वापसी में बीकानेर से ट्रेन संख्या 02288 बीकानेर- सियालदह दुरंतो स्पेशल दोपहर 12:15 बजे रवाना हो कर श्रीडूंगरगढ ०१:06 बजे आकर 01:08 बजे, रतनगढ़ 01:55 बजे आकर 01:58 बजे,चूरू 02:34 बजे आकर 02:37 बजे, सादुलपुर 03:21 बजे आकर 03:23 बजे, लोहारू 04:00 बजे आकर 04:03 बजे होते हुए नई दिल्ली 07:20 बजे आकर 07:45 बजे रवाना होगी एवं सियालदह अगले दिन दोपहर 01:35 बजे पहुंचेगी।
इन स्टेशनों के अतिरिक्त धनबाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., कानपुर सैंट्रल,रेवाड़ी स्टेशनों पर भी ठहराव लेगी।

सियालदह से यह ट्रेन रविवार, सोमवार, बुधवार व गुरुवार तथा बीकानेर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को चलेगी।

इस ट्रेन में 12 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी , 01 फर्स्ट एसी, एक पैन्ट्रीकार एवं 02 पॉवर कार सहित कुल 20 कोच हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!