Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर : कोटगेट थाने में दर्ज प्रकरण का जांच अधिकारी बदलने की...

बीकानेर : कोटगेट थाने में दर्ज प्रकरण का जांच अधिकारी बदलने की मांग

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com अंबेडकर सर्किल के एक होटल से अगुवा कर उसे बंधक बनाकर मारपीट के मामले में नामजद मुलजिमों को गिरफ्तार करने और प्रकरण का जांच अधिकारी बदलने की मांग को लेकर शुक्रवार को पीडि़त प्रेम प्रकाश कस्वां ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि गत 10 अप्रेल को अपने कारोबार के सिलसिले में अंबेडकर सर्किल स्थित होटल के कमरे में रूका हुआ था। इसी दरम्यान दो गाडिय़ों में सवार होकर आये रामसर निवासी रामनिवास पुत्र धूड़ाराम, हेतराम पुत्र सीताराम, राजकुमार पुत्र रामनिवास, सुमेर पुत्र हरिकिशन, धनराज पुत्र श्रवणराम समेत दस पन्द्रह अन्य जने मुझे जोर जबरदस्ती होटल से उठा ले गये और सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट कर मेरे से डेढ लाख रूपये नगदी लूट कर घायल हालात में पीबीएम होस्पीटल की मोर्चरी के पास पटक गये।

 

पीडि़त ने पुलिस को दिये ज्ञापन में बताया है कि यह प्रकरण दर्ज कराये आज दो माह बीत जाने के बाद भी कोटगेट पुलिस निष्पक्ष जांच कर मुलजिमों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसलिये मामले की जांच किसी दूसरे पुलिस अधिकारी से करवाई जाकर मुलजिमों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!