









बीकानेर Abhayindia.com कोरोना काल में काश्तकारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इस स्थिति में बिजली बिल जमा कराना मुश्किल भरा होता जा रहा है।
नोखा प्रधान रामप्यारी देवी तर्ड ने राज्य सरकार से किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग उठाई है। तर्ड ने इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है। इसके माध्यम से बताया गया है कि वर्तमान समय में किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
मंडियों तक फसल लाकर बेचने मेें असमर्थ ह। ऐसे में किसानों का छह माह का बिजली बिल माफ किया जाए। साथ ही नए खुदवाए गए कुओं को भी कृषि कनेक्शन दिए जाए।
















