









बीकानेर Abhayindia.com रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 02 जोड़ी ट्रेनोंं में अस्थायी कोच की बढ़ोत्तरी की जा रही है।
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार ट्रेन संख्या 04707/04708, बीकानेर-दादर स्पेशल ट्रेन में बीकानेर से 05 जून को एवं दादर से 06 जून को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09215/09216, बान्द्रा-हिसार- बान्द्रा स्पेशल ट्रेन में बान्द्रा से 07 जून को एवं हिसार से 08 जून को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
















