Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : कोरोना काल में दिवंगत हुई विभूतियों का किया स्मरण,...

बीकानेर : कोरोना काल में दिवंगत हुई विभूतियों का किया स्मरण, अर्पित किए श्रद्धा सुमन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना काल में दिवंगत हुई विभूतियों को गुरुवार को जिला उद्योग संघ परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गणमान्य लोगों ने बीकानेर के धार्मिक, औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र की विभूतियों के प्रति संवेदना जताई।

इस दौरान संवित सोमगिरि महाराज, भामाशाह मूलचंद डागा, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामलाल भादू, साहित्यकार श्रीलाल मोहता, उद्योगपति मदनलाल अग्रवाल, कारोबारी शंकरलाल, उद्योगपति सत्यनारायण अग्रवाल, होटल कारोबारी योगेंद्र सिंह, जेठी देवी सुराणा, रितु मिढ्ढा, सीता देवी अग्रवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि कोरोना काल में हमने कई ऐसी विभूतियों को खोया है जिन्होंने धार्मिक, व्यापारिक व औद्योगिक क्षेत्र में देश विदेश में अपना नाम रोशन किया है।

दवा विक्रेता संघ के महावीर पुरोहित ने कहा कि कोरोना काल में हमने अपनों को खोया है अब उनके दिखाए मार्ग पर चलकर इनकी चिर स्मृतियों को जीवंत रखने में अपना योगदान देना है। बीकानेर होटल उद्योग उत्थान संस्थान के सचिव प्रकाश ओझा ने कहा कि समाज की ऐसी दिवंगत आत्माओं का जाना बीकानेर के सभी क्षेत्रों के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू ने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं दवा विक्रेता संघ इन दिवंगत आत्माओं की स्मृति में पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर लगाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति सदस्य रमेश अग्रवाल, केमिस्ट एसोसिएशन सचिव किशन जोशी, दिलीप भाई पारख, सुभाष मित्तल, आशाराम जोशी, पार्षद पुनीत शर्मा, दिलीप रंगा, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, सचिन गुप्ता, किशन मूंधड़ा, पारस डागा, शिवशंकर जाजडा, जयराम सियाग, प्रवीण अग्रवाल, सुशील आचार्य, जगदीश चौधरी, बाबूसिंह कच्छावा, मंजय कुमार, मुरली अग्रवाल, आनंद कुमार, सुभाष दाधीच, कौशल दाधीच, प्रशांत राजपुरोहित, महावीर गोदारा, भंवर सिंह एवं मनोज कुमार शामिल हुए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!