Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : भीषण गर्मी में तैनात पुलिस कार्मिकों का किया अभिनंदन...

बीकानेर : भीषण गर्मी में तैनात पुलिस कार्मिकों का किया अभिनंदन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com भीषण गर्मी के इस दौर में भी पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात है, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन टूट सके। दिनभर आमजन से समझाईश कर उन्हें जागरुक भी कर रही है। ऐसे ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिकों का सादुल सिंह सर्किल पर तिलक लगाकर व मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

केईएम रोड़ युवा व्यापार समिति की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें समस्त पुलिस कर्मियों का तिलक लगाया गया,माला पहनाकर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने पुलिस कार्मिकों के सम्मान में तालियां बजाई। ड्यूटी पर कोटगेट थाना से अशोक पाल, कृष्ण कुमार,यातायात पुलिस थाना से विक्रम सिंह,

शारदा, भैरुंरतन, पंकज शर्मा, पप्पू राम जीआरपी सहित पुलिस कार्मिक मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी, संरक्षक मनमोहन खत्री, अशोक मोदी, नरेंद्र सिंह, कैलाश पांडे, जगदीश मदान, राम मोदी, मोहित गहलोत, तनवीर खान, सुमित गुप्ता , गोविंद भार्गव , चंदू ओझा सहित पदाधिकारी शामिल हुए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!