









बीकानेर Abhayindia.com बीछवाल थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की रिपोर्ट 27 मई को गांव के एक प्रार्थी ने लिखाई थी।
बीछवाल पुलिस थाने के सीआई मनोज शर्मा के अनुसार नगासर निवासी एक प्रार्थी ने थाने मेें उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाई थी उसकी विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म जिसकी उम्र ३३ साल है, बीते 11 साल से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण वह गांव में घुमती रहती है, लेकिन शाम 6-7बजे तक घर आ जाती है।
वह 26 मई को रात आठ बजे तक घर नहीं लौटी, इस पर पिता व अन्य परिजनों ने मिलकर गांव में इधर-उधर उसे तलाश किया, तब पता चला की केसरसिंह नामक व्यक्ति उसे टैक्सी में बिठाकर प्रेमासर की तरफ ले गया है।
सभी लोग जब प्रेमासर रोड पर पहुंचे, तो केसरसिंह की टैक्सी सड़क किनारे खड़ी थी, इधर-उधर देखा तो थोड़ी दूरी पर केसरसिंह उसकी भाभी के साथ गलत काम कर रहा था। महिला केे परिजनों को देखकर वो फरार हो गया। पुलिस ने अनुसंधान कर एक जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
















