









बीकानेर Abhayindia.com देशनोक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से डोडा-पोस्त की सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उक्त मामले में एक आरोपी गेननाथ को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसको डोडा-पोस्त सप्लाई करने का आरोपी पांचू थाना क्षेत्र के काहिरा गांव निवास अर्जुनराम सिराणा उर्फ अर्जुन शिवराण जाट को गिरफ्तार किया है।
यह आरोपी बीते चार माह से वांछित था। उप निरीक्षक जगदीश सिंह ने अनुसंधान के बाद अर्जुन शिवराण को एक जून को गिरफ्तार किया है। आरोपी डोडा-पोस्त कहां से लाता है, किसको सप्लाई करता है, पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है।
















