









बीकानेर Abhayindia.com अक्षय पात्र फाउण्डेशन ने मंगवार को पुजारी परिवारों में सूखा राशन का वितरण किया। शहर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के मोहल्ले में रहने वाले शहर के विभिन्न मंदिरों में पुजारी परिवारों को 120 सूखे राशन किट बांटे गए। नगर निगम के वार्ड 59 की पार्षद सुनीता व्यास, पार्षद प्रतिनिधि दुर्गाशंकर व्यास, विनय थानवी, राजा सेवग, मनमोहन थानवी एवं विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्षद सुनीता व्यास ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में जरूरतमंद पुजारी परिवारों को संस्था की ओर से नि:शुल्क राशन किट प्रदान कर जो सहयोग किया गया है वो सराहनीय है।
अक्षय पात्र फाउण्डेशन भारत की एक गैर लाभकारी संस्था है जो देश के 12 राज्यों में 14702 स्कूलों में लगभग 17 लाख स्कूली छात्रों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराती है।
















