









बीकानेरAbhayindia.com कोरोना के दौरान कोरोना ड्यूटी में बड़ी संख्या में शिक्षक भागीदारी निभा रहे हैं। लेकिन इस दौरान कई शिक्षक ड्यूटी के समय काल का ग्रास बन गए हैं। ऐसे शिक्षकों के परिवारों को शिक्षा विभाग अनुग्रह राशि प्रदान करेगा।
साथ ही उनके पेंशन प्रकरणों का निस्ताण किया जा रहा है। इसके अलावा आश्रितों को नियुक्ति देने के को लेकर सरकार के साथ लगातार समन्वय चल रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी के अनुसार विभाग ऐसे समर्पित लोक सेवकों के परिवार के साथ खड़ा है। उनके आश्रितों को अनुग्रह राशि के यथाशीघ्र भुगतान के लिए प्रकरणों का एकत्रण और निस्तारण जारी है अब तक राज्यभर में 125 से अधिक ऐसे प्रकरण विभाग में चिन्हित कर लिए गए हैं।
सभी प्रकरण विशेष वाहक की ओर से विभाग में मंगाए जा रहे हैं। निदेशालय स्तर से ऐसे प्रत्येक प्रकरण के यथाशीघ्र निस्तारण के लिए सीधे मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि परिवारजन को स्वयं किसी भी प्रकार का कष्ट ना हो।
भविष्य में विभाग में कोई जन हानि ना हो इस के लिए प्रत्येक जिला कलेक्टर से समन्वय करते हुए वैक्सीनेशन के लिए साइट प्लान की जा रही है।
राज्य के सभी 33 जिलों में माध्यमिक शिक्षा के ऐसे कर्मचारी जो अभी भी प्रथम डोज या द्वितीय डोज से वंचित है उनकी सूचना प्रत्येक जिला कलेक्टर को सौंपकर टीकाकरण कार्य सम्पादित करवाया जा रहा है।
निदेशक के अनुसार मृत्यु सदैव एक अपूरणीय क्षति है परन्तु इस संकटकाल में सरकार मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ है।
















