Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : व्यास पेंशनर्स कमेटी के सदस्य नियुक्त...

बीकानेर : व्यास पेंशनर्स कमेटी के सदस्य नियुक्त…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विद्युत श्रमिक नेता एवं इंटक के सैक्रेटरी जनरल रमेश व्यास को विद्युत विभाग राजस्थान पेंशनर्स ( सेवानिवृत्त कर्मचारी) की कमेटी में सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्ति सीएमडी आरवीपीएनएल जयपुर की स्वीकृति से की गई है।

यह पहला मौका है कि बीकानेर के श्रमिक नेता को यह अवसर मिला है। संक्षिप्त कार्यक्रम में इंटक के सदस्यों ने व्यास का अभिनंद किया।

इस मौके पर इंटक के वरिष्ठ नेता शिव नारायण पुरोहित, इंटक जिला अध्यक्ष अशोक पुरोहित, यूथ इंटक के अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा, सफी मोहम्मद, प्रेम रंगा, मुस्ताक, अशोक बिस्सा ने खुशी जताई। इंटक सदस्यों ने इस नियुक्ति पर मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली अभार जताया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!