Wednesday, May 14, 2025
Hometrendingराजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जागरुकता अभियान, वार्ड 59 में गाइडलाइन...

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जागरुकता अभियान, वार्ड 59 में गाइडलाइन की पालना का आह्वान

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कोरोना के विरुद्ध जागरूकता अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 59 के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से कोरोना के विरुद्ध जागरूक रहने की अपील की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि  कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन फिर भी हमें पूर्ण जागरूक रहने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि कोई भी मास्क लगाए बिना घर से बाहर नहीं जाए तथा आवश्यक दूरी रखी जाए। उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देशों के अनुसार शहर के प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर सर्वे करते हुए आमजन को कोरोना गाइडलाइन की पालना का आह्वान किया जाएगा। इस  दौरान परिवार  के सदस्यों की संख्या, परिवार में संक्रमित कथा इन की वर्तमान स्थिति के बारे में सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सतत रूप से  चलाया जाएगा। प्रत्येक घर में जागरूकता के लिए एक पर्चा संगठन द्वारा बनाया गया है जिसमे कोरोना के शुरुआती लक्छण क्या है, गंभीर लक्छण क्या है, टिका लगाना अनिवार्य है किसी भी भ्रम में ना जाएं जैसी जानकारी दी हुई है।

 

 

वार्ड न 59 के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतनिधि गिरधर जोशी ने बताया की प्रदेश ने बेहतर कोविड प्रबंधन किया जिसके फलस्वरूप कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी सतर्कता रखेंगे तो प्रदेश शीघ्र ही  कोरोना मुक्त हो जाएगा और तीसरी लहर को हम जागरूकता से ही जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के इस अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाई जाएगी तथा अधिक से अधिक घरों तक पहुंचते हुए लोगों को जागरूक करने के प्रयास होंगे। इस दौरान ओमप्रकाश जोशी, प्रेम रतन जोशी, मांगीलाल जोशी, मनोज सेवग, मनीष देराश्री, महेश व्यास, मनीष हर्ष, गौरीशंकर बिस्सा, जय शंकर जोशी, आशीष जोशी, नरेश जोशी, फतेहचंद पनिया, मोतीलाल जोशी, लक्ष्मी कांत जोशी, शशिकांत जोशी, ललित जोशी, योगेश जोशी, बल्लू जोशी, शरद मारू  आदि मौजूद रहे।

 

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular