Hometrendingबीकानेर : निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर सीज किया प्राइवेट...

बीकानेर : निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर सीज किया प्राइवेट टैंकर, परिवहन विभाग की कार्रवाई…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पेयजल आपूर्ति के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना प्राइवेट टैंकर संचालक को भारी पड़ा। इसकी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग ने बुधवार को टैंकर सीज कर दिया।

जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि पुष्करणा मोहल्ला निवासी सत्यनारायण चूरा की ओर से परिवहन विभाग को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया गया कि प्राइवेट टैंकर आरजे 07, आरसी 5869 के चालक पवन ने 1800 लीटर पानी उपलब्ध करवाने के बदले 500 रुपए वसूले।

वहीं परिवहन विभाग की ओर से अपने विभागीय कार्मिक को डमी उपभोक्ता बनाकर इस बारे में पूछने पर इतने ही पानी की आपूर्ति के लिए चालक ने छह सौ रुपए मांगे, जबकि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्राइवेट टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए गठित कमेटी की अनुशंसा पर 5 कि.मी. क्षेत्र तक प्रति 1000 लीटर पेयजल पहुंचाने के लिए 90 रुपए निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में 2 हजार लीटर पानी के आधार पर इस पर अधिकतम 180 रुपए राशि ली जानी थी।

इस प्रकार निर्धारित दर से अधिक राशि की लेने और इसकी मांग करने के कारण जिला परिवहन अधिकारी की ओर से यह प्राइवेट टैंकर सीज किया गया, जिसे सदर थाने में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला परिवहन कार्यालय की ओर से गत दिनों में दो एंबूलेंस चालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर भी सीज किया गया था।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular