Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : निजी अस्पतालों में देखी व्यवस्थाएं, पब्लिक ऑडिट प्रक्रिया...

बीकानेर : निजी अस्पतालों में देखी व्यवस्थाएं, पब्लिक ऑडिट प्रक्रिया…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जन संघर्ष समिति की ओर से चलाई जा रही पब्लिक अॅडिट प्रक्रिया के तहत बुधवार को निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज तीन निजी चिकित्सालयों में ऑडिट की।

समिति के संयोजक और भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आज डॉक्टर तनवीर मालावत हॉस्पिटल, एमएन हॉस्पिटल और गोविंदम हॉस्पिटल में जन संघर्ष समिति ने पब्लिक ऑडिट की। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के हालात देखे। भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की।

शेखावत ने बताया कि ऑडिट प्रक्रिया के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी, एडवोकेट अशोक कुमार भाटी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ शामिल रहे। उन्होंने बताया कि कल शेष रहे तीन निजी चिकित्सालय में भी ऑडिट की जाएगी।

शेखावत ने बताया कि संघर्ष समिति की ओर से जारी नम्बर पर अस्पतालों मेें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत मिल रही है, इस सम्बंध में समिति तथ्यों सहित जिला कलक्टर और संबंधित उच्च अधिकारियों को अवगत कराएगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!