Hometrendingनई गाइडलाइन : एक से दूसरे राज्य जाने के लिए अब RT-PCR...

नई गाइडलाइन : एक से दूसरे राज्य जाने के लिए अब RT-PCR टेस्ट जरूरी नहीं

दिल्ली।  देश में कोरोना महामारी के बीच केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना के ताजा हालात को लेकर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए RTPCR टेस्ट कराना जरूरी नहीं है। इतना ही नहीं अगर कोई मरीज अस्पताल से रिकवर होकर डिस्चार्ज हो रहा है तो भी RTPCR टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी, यानी की अस्पताल से डिस्चार्ज होने के लिए RTPCR टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार ने मंगलवार को टेस्टिंग से जुड़ी शर्तों में कुछ बदलाव किए। इसके मुताबिक, अब एक से दूसरे राज्य में जाने से पहले RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी नहीं होगा। मामले बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में अपने यहां आने के लिए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी थी। इसके अलावा नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर मरीज को 5 दिन से बुखार नहीं है तो उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने से पहले भी RT-PCR टेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular