Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर : रेल अस्पताल को भेंट की किचन सामग्री...

बीकानेर : रेल अस्पताल को भेंट की किचन सामग्री…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन बीकानेर की और से आज जोनल अध्यक्ष अनिल व्यास के नेतृत्व में लालगढ़ स्थित मंडल रेल चिकित्सालय में किचन सामग्री भेंट की गई।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रमेश मांझी एवं वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी के दास की मौजूदगी में यूनियन की ओर से एक ज्यूसर मिक्ससी, दो वाटर कूलर, दो बड़े कुकर, दो गैस भट्टी, दो थर्मस, एक एक्वा एनर्जी पानी फिटर, हॉट केस रोटी दान, दो स्टील जग, एक बड़ी परात, नाइफ सेट, एक बड़ा चमच सहित किचन सामग्री भेंट की।

इस सामग्री को रेलवे अस्पताल में आवश्कता अनुरुप काम में लिया जाएगा। बीत साल यूनियन की ओर से कोविड 19 में भी रेल अस्पताल को चिकित्सा सम्बधित पीपी किट ओर अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए थे। अनिल व्यास अस्पताल प्रशासन को आगे के लिए भी सहयोग का आश्वासन दिया। व्यास के अनुसार यूनियन ने पूरे मंडल की अपनी दस ब्रांचों में यूनियन पदाधिकारियो की टीम का गठन पूर्व में किया था, जो पूरे मंडल के समस्त कर्मचारियों के सपंर्क में है।

इस दौरान जोनल उपाध्यक्ष विजय श्रीमाली, सहायक मंडल सचिव मोहम्मद सलीम कुरैशी शाखा सचिव बृजेश ओझा,गणेश वशिष्ठ, दिनेश सिंह कारखाना सचिव आशु सोलंकी, फिरोज खान,अमरनाथ, प्रभाकर गहलोत, संजय मालिक, शत्रुधन, पवन कुमार बीकानेरी, सेवानंद, रईस खान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular