Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी, गन व कारतूस सहित आरोपी अरेस्‍ट

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी, गन व कारतूस सहित आरोपी अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाईयां जारी है। मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने ऑपरेशन फलैश आउट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार हॉकी बट गन व चार कारतूस सहित एक जने को अरेस्‍ट किया है।

थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के अनुसार ईसीबी कॉलेज रोड पर रामपुरा बस्ती निवासी 44 वर्षीय युसुफ अली के अवैध हथियार सहित घूमने की सूचना मिली। जिस पर पहुंचे पुलिस दल ने उसे पकड़ा और उसके कब्‍जे से अवैध हथियार हॉकी बट गन व चार कारतूस जब्‍त किया है। आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये हथियार किसे खरीद गये तथा इसमें कौन कौन शामिल है।

अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में दर्ज के आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरण थानाधिकारी सिंह के अनुसार पकड़े गये युसुफ के खिलाफ अलग-अलग थाना इलाकों में आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरण दर्ज है। इनमें नयाशहर थाना में मारपीट, 13 आरपीजीओ, आर्म्‍स एक्‍ट, मुक्ता प्रसाद में जानलेवा हमले, मारपीट व बीछवाल थाना में मारपीट के मामले दर्ज है। इसको पकडऩे वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, रूपाराम, कानि छगनलाल, राकेश, सतीश, मितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!