Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसैन जयंती महोत्सव-2025 : शहर एवं देहात में होंगे अनेक आयोजन

सैन जयंती महोत्सव-2025 : शहर एवं देहात में होंगे अनेक आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com संत शिरोमणी श्री सैनजी महाराज की 725वीं जयंती 25 अप्रेल को देशभर के साथ बीकानेर शहर एवं देहात में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक आयोजन किए जाएंगे।

सैन जयंती पर नई लाइन स्थित सैन मंदिर में श्री सैन मंडल संस्थान की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम दिन 24 अप्रेल गुरुवार को जयंती की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे श्री सैन जी महाराज की मूर्ति का पंचामृत से महाअभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा। तत्पश्चात शाम 7 बजे छप्पन भोग थाली प्रसाद का आयोजन रखा जाएगा। रात्रि में आरती एवं इसके बाद प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के बाद जागरण का आयोजन रखा गया है।

श्री सैन मंडल संस्थान के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नाई ने बताया कि जागरण के मुख्य कलाकार प्रेमदान चारण राणेरी होंगे। मुख्य कार्यक्रम सैन जयंती पर शुक्रवार सुबह 7.15 बजे महाआरती के साथ आरंभ होगा। तत्पश्चात 8.15 बजे भव्य शोभायात्रा सैनजी मंदिर से निकाली जाएगी जो उपनगर गंगाशहर के विभिन्न चौक और मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए पुन: सैनजी महाराज के मंदिर में पहुंचेगी। तत्पश्चात सैन जी महाराज की महाप्रसादी का भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। जयंती पर ही शाम 7.30 बजे से रामचरितमानस एवं सुंदरकाण्ड पाठ के साथ भजन वाणी का कार्यक्रम सैन मंदिर में रखा गया है।

अध्यक्ष पुरुषोत्तम नाई ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, एसजीएसटी श्रीगंगानगर उपायुक्त नीतू सैन, सीआई श्यामसुंदर सैन होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी, भामाशाह बुलाकीराम टांटिया, देवकिशन मारु (भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), बिनुदेवी सरपंच बदरासर, मुमला देवी सरपंच भलुरी, पवन सैन सरपंच गुंदुसर, सुरजी देवी सरपंच देवड़ो की ढाणी, किशनाराम नाई सरपंच पुन्दलसर, शंकरलाल चौहान अध्यक्ष सैन मंदिर श्रीकोलायतजी, रामगोपाल सैन (कोच कपिल मुनि दिव्यांग नि:शुल्क स्पोटर््स अकेडमी श्रीकोलायतजी) होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!