Thursday, June 4, 2026
Hometrendingकेन्‍द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी में, 28...

केन्‍द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी में, 28 को रैली

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस ने केन्‍द्र सरकार पर हमला बोलने की तैयारी कर ली है। देश में लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बड़ा अभियान छेड़ने जा रही है। इसी क्रम में 28 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ आयोजित की जाएगी। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि रैली के बाद तीन से 10 मई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय रैलियां होंगी और 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। डोटासरा ने बताया कि 20 मई से 30 मई तक पार्टी का ‘घर-घर अभियान’ चलेगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता को बताएंगे कि किस तरह केंद्र सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में लगी है।

प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक को नहीं बख्शा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विपक्षी दलों के नेताओं को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों से डराया जाता है। इसके पीछे मकसद विपक्ष को कमजोर करना और संसाधन खत्म करना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!