Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingप्रदेश : कम चमक के गेहूं को एमएसपी पर निर्धारित छूट के...

प्रदेश : कम चमक के गेहूं को एमएसपी पर निर्धारित छूट के अनुसार खरीदा जाएगा, बारिश व अंधड़ से फीकी पड़ी चमक…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बेमौसम हुई बारिश एवं अंधड़ के कारण प्रदेश के कई जिलों में गेहूं की चमक कम हो गई थी।

अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कोविड महामारी से उत्पन्न विशेष परिस्थितियों में किसानों को राहत प्रदान किए जाने के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार कर बेमौसम बारिश एवं अंधड़ के कारण प्रभावित श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ एवं कोटा जिलों में गेहूं खरीद के लिए निर्धारित मापदंडों में छूट चाही गई। इस सम्बन्ध में भारत सरकार की ओर से गठित टीम ने प्रभावित जिलों में गेहूं फसल के खरीद सैंपल लेकर जांच की गई।

केंद्र सरकार ने जांच के बाद समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार छूट प्रदान की गई जिसके कारण प्रदेश के गेहूं उत्पादक काश्तकारों को काफी राहत मिलेगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि जिला श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व कोटा में बेमौसम बारिश एवं अंधड़ के कारण गेहूं फसल की गुणवत्ता में गुणात्मक क्षति होने के कारण भारतीय खाद्य निगम के किस्म निरीक्षक ने बरसात से प्रभावित गेहूं (बिना कम चमक का गेहूं) को भारत सरकार के खरीद मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया जिससे गेहूं खरीदने में असमर्थता जताई जा रही थी।

उन्होंने बताया कि गेहूं उत्पादक किसानों को असुविधा हो रही थीं जिसके बारे में जिला कलेक्टरों द्वारा भी इस सम्बन्ध में छूट दिलाये जाने का अनुरोध किया गया।उन्होंने जिला कलक्टर गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं कोटा सहित खरीद एजेंसीज को केंद्र सरकार से प्राप्त छूट के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए गेहूं की निर्बाध रूप से खरीद किए जाने के निर्देश प्रदान किए हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!