Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर: सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कल लेंगे प्लाज्मा दान का...

बीकानेर: सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कल लेंगे प्लाज्मा दान का संकल्प, लगेगा रक्तदान शिविर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिन पर तीन मई को राजस्थान युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बेसिक इंग्लिश स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

इस दौरान कार्यकर्ता प्लाज्मा दान का संकल्प लेंगे। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर,प्लाज्मा दान संकल्प शिविर लगेगा। इसमें लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उनसे संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। अरुण व्यास के अनुसार युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगने के 70 दिन बाद तक रक्तदान करना संभव नही होगा अत: आगामी दिनों मेंं अस्पताल मेंं रक्त की संभावित कमी को देखते हुए यह शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर किया जाएगा। ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस अवसर पर बीकानेर में कोई भूखा ना सोए इस भावना से ‘जनता रसोई’ की स्थापना भी की जाएगी इसमें कोरोना मरीज एवं उनकेपरिजनों सहित किसी भी जरूरतमंद को दो वक्त का भोजन वितरण करवाया जाएगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!