Sunday, June 14, 2026
Homeराजस्थानभाजपा विधायकों को नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने भेजा खत, लिखा- आमजन की...

भाजपा विधायकों को नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने भेजा खत, लिखा- आमजन की मदद के लिए आगे आएं

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा विधायकों को पत्र भेजकर कर कोरोना संक्रमण से बचते हुए लोगों आमजन की मदद करने की अपील की है। कटारिया ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक महीने का वेतन देने की सूचना विधानसभा सचिवालय और संबंधित बैंक शाखा को अविलम्ब देने का भी आग्रह पत्र में किया है।

उन्‍होंने पत्र में लिखा है कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत घातक है। इसमें मरने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में अस्पतालों में ना बैड है और ना ही ऑक्सीजन। ऐसे में अपने—अपने बंधुओं की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए खुद को भी कोरोना संक्रमण से बचाएं। अपने विधायक कोष से भी ज्यादा से ज्यादा राशि ऑक्सीजन सिलेंडर, औषधि व अन्य सहायता उपलब्ध कराने में प्रयोग करें, ताकि सभी को समुचित इलाज मिल सके।

इार, विधायक कालीचरण सराफ ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020 की प्रतीक्षा सूची शीघ्र जारी करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दोबारा पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को जॉइन करने का मौका दिया जाए ताकि लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों पर तुरन्त डॉक्टर्स की नियुक्तियां हों और महामारी के इस दौर में प्रदेश की जनता को राहत मिल सके।

बीकानेर : इस संकट के दौर में कहां दुबक गए नेताजी! आमजन को कहां मिलेंगे आप?

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!