








बीकानेर abhayindia.com नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन तथा कोरोना रोकथाम के लिए सभी 80 वार्डों में आयुर्वेद विभाग के सहयोग से निःशुल्क आयुष काढ़ा वितरण कैंप लगाने की शुरुआत आज की गई। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की अनुशंसा पर अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग द्वारा नगर निगम से कैंप आयोजन हेतु कार्ययोजना मांगी गई थी।
नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में 20 वार्डों की कार्ययोजना आयुर्वेद विभाग को उपलब्ध करवाई गई। कैंप के पहले दिन वार्ड 14 इंद्रा कॉलोनी में महापौर खुद पहुंची तथा काढ़ा पीकर केंंप का शुभारंभ किया। महापौर ने की में पधारे वार्डवासियों को काढ़ा पिलाया तथा मास्क वितरण भी किया। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चले इस कैंप में लगभग की 440 की संख्या में आमजन ने काढ़ा पिया। कैंप के दौरान वार्डवासियों में काफ़ी उत्साह नजर आया।
महापौर ने बताया की आयुर्वेद विभाग के सहयोग से हमने सभी 80 वार्डों में निःशुल्क काढ़ा वितरण कैंप आयोजन किया है जिसके प्रथम चरण में 20 वार्डों में यह कैंप आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक काढ़ा बहुत ही सेहतमंद तथा कोरोना की रोकथाम में कारगर साबित हुआ है। ऐसे में हमारी कोशिश है की कर्फ्यू के कारण आमजन विभाग तक नहीं पहुंच सकते थे इसीलिए वार्डवार कैंप का आयोजन करवाया गया है। विशेष रूप से इन कैंप में कोरोना एडवाइजरी का पालन किया जा रहा है। मास्क, सेनेटाइजर तथा शारीरिक दूरी जैसे सभी दिशानिर्देशों की पालना की जा रही है।
आयुर्वेद विभाग से डॉ हरनीत सिंह ने बताया की आज से सभी 80 वार्डों में कैंप की शुरुआत कर दी गई है। महापौर महोदया के निर्देशन में हमारी कोशिश रहेगी कि हम ज्यादा से ज्यादा आमजन तक यह काढ़ा पहुंचा सकें। कोरोना रोकथाम में आयुर्वेद ने अहम भूमिका निभाई है। हमारे अतिरिक्त निदेशक एवं उपनिदेशक के नेतृत्व में निःशुल्क काढ़ा वितरण कैंप के माध्यम से बीकानेर में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को जल्द कंट्रोल किया जा सकेगा।
नगर निगम में संपन्न हुआ निःशुल्क काढ़ा वितरण का 3 दिवसीय कैंप नगर निगम द्वारा निगम कार्मिकों एवं सफाईकर्मियों के लिए 3 दिवसीय निशुल्क काढ़ा वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 800 कार्मिकों ने काढ़ा पिया।





