Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर: इन दो स्कूल में होगा कक्षा कक्षों का निर्माण, हल्दीराम ग्रुप...

बीकानेर: इन दो स्कूल में होगा कक्षा कक्षों का निर्माण, हल्दीराम ग्रुप ने कराया भूमि पूजन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शिक्षा निदेशालय के सीएसआर विभाग की प्ररेणा से भामाशाह स्कूलों में माकूल सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं।

बीकानेर जिले की कई स्कूलों की तस्वीर बीकानेर के भामाशाह परिवारों ने बदल दी है। आज बीकानेर में हल्दीराम ग्रुप की ओर से राजकीय विद्यालय गुरुद्वाराऔर सूरसागर में कक्षा कक्षों के निर्माण कराने के लिए भूमि पूजन करवाया।

माध्यमिक निदेशालय के सीएसआर विभाग के प्रभारी दिलीप परिहार ने बताया कि दोनों स्कूल में 2-2 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे। इनमें 14 कमरों के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। हल्दीराम के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित जोशी ने पूजन किया। इस दौरान परियोजना निदेशक दिलीप परिहार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा, प्रधानाचार्य दिलीप हर्ष, शशि कटारिया आदि मौजूद रहे। एडीईओ सुनील बोड़ा ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से हल्दीराम ग्रुप का आभार जताया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!