Hometrendingबीकानेर: पदमावती माता का किया सामूहिक पूजन...

बीकानेर: पदमावती माता का किया सामूहिक पूजन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ की साध्वी संयम प्रभा व बीकानेर मूल की साध्वी सौम्यदर्शना के नेतृृत्व में शुक्रवार को देवी पदमावती माता का सामूहिक पूजन किया गया।

श्रावक-श्राविकाओं की सुख, समृृद्धि की प्राप्ति, रोग, शोक व कष्ट निवारण के लिए देवी पद््मावती का मंत्रोंच्चारण किया गया एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कोचरों के चौक के विजय वल्लभ आराधना भवन (पुरुष उपासरे) में आदि महापुरुषों द्वारा सिद्ध किए गए मंत्रों से भक्ति भाव से पूजन किया गया। लक्ष्मी स्वरूपा देवी पदमावती की प्रतिमा के गुलाब के पुष्पों का श्रृृंगार कर धूप, दीप कर फल, प्रसाद अर्पण किया गया। सभी श्रावक-श्राविकाएं लाल आसन, लाल वस्त्र एवं लाल माला पहने हुए थे।

पूर्व में भगवान पाश्र्वनाथ की पूजा वं ध्यान किया गया। देवी पद््मावती की 17 शुक्रवार लगातार पूजा व आराधना करने वाले श्रावक-श्राविकाओं ने घरों में खीर, दाल के पकौड़े, चने की सब्जी, लापसी व पूरी का भोग लगाया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular