Friday, June 19, 2026
Hometrendingराष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी में बीकानेर के द्रोणाचार्य का दबदबा

राष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी में बीकानेर के द्रोणाचार्य का दबदबा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com एनटीपीसी राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता उत्तराखंड देहरादून में आयोजित इंडियन राउंड प्रतियोगिता में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए राधेश्याम सुथार ने व्यक्तिगत स्तर पर सिल्वर मेडल, वही टीम इवेंटस्तर पर भी सिल्वर मेडल प्राप्त कर बीकानेर व राजस्थान का मान सम्मान बढ़ाया।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान एमएम खेल मैदान के मुख्य प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास सचिव राहुल व्यास ने राधेश्याम को फोन पर बधाई दी, वही एम एम ग्राउंड के खिलाड़ियों ने राधेश्याम की इस उपलब्धि पर बधाई दी इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अनिल चांगरा, यशवर्धन पुरोहित, रामनिवास चौधरी, कमल गोयल, रवि सुथार, मनीष प्रजापत, महेंद्र चौधरी, जितेश चैधरी ने राधेश्याम सुथार को बधाई दी।

इस अवसर पर संस्था के सचिव राहुल व्यास ने बताया की राधेश्याम के बीकानेर पहुंचने पर एमएम ग्राउंड में स्वागत रखा गया है, जिसमे राधेश्याम का सम्मान कर सभी खिलाड़ीयों का उत्साहवर्धन किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!