Wednesday, May 14, 2025
Homeबीकानेरबीकानेर: बालिकाओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर, माली समाज महिला मंडल...

बीकानेर: बालिकाओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर, माली समाज महिला मंडल ने लगाया शिविर…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर माली समाज महिला मंडल की ओर से तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाएं गए।

अंतिम दिन मंगलवार को बालिकाओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर समाजसेवी मिलन गहलोत ने कहा कि आज के समय में देश के जो हालात है उस में महिलाओं की सुरक्षा अनिवार्य रूप से हैं,हर महिला को अपनी सुरक्षा की तैयारी खुद को रखनी होगी। आज महिलाएं किसी से कम नहीं है इन महिलाओं की प्रथम पंक्ति में आने का सबसे बड़ा श्रेय महात्मा फुले, माता सावित्रीबाई फुले को है, जिन्होंने वर्षों पहले कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आवाज उठाई और उसे अंजाम तक पहुंचाया। नेमी चंद गहलोत ने महिला और बालिकाओं पर कविताएं सुनाई।

डीवाईएसपी अमरजीत सिंह चावला ने भी महिला सुरक्षा पर प्रकाश डाला। डॉ.अर्चना तंवर ने महिला आत्मरक्षा पर विचार रखे। गंगा शहर थाना प्रभारी रानीदान चारण ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहिए। कार्यक्रम में नारायण गहलोत,कुसुम भाटी, अशोक कच्छावा ,राजकुमार खडग़ावत ,घनश्याम गहलोत ,देवकिशन गहलोत,नाथूराम कच्छावा,प्रेम गहलोत ,सत्यनारायण कच्छावा ,जीतू गहलोत, भवानी शंकर सोलंकी, तुलसीराम गहलोत, गुरुदयाल गहलोत, मांगीलाल, दिपिका सांखला सहित बड़ी संख्या में गणमाान्य लोग शामिल हुए

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular