Wednesday, May 14, 2025
Homeबीकानेरबीकानेर: झुग्गी बस्ती में रहने वालों को बांटे मास्क...

बीकानेर: झुग्गी बस्ती में रहने वालों को बांटे मास्क…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com साथीया ग्रुप की टीम ने गणतंत्र दिवस पर झुग्गी झोपडिय़ों की कच्ची बस्ती में मास्क वितरण किए। वहां रहने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक किया।

संस्था की मुख्य संचालिका एवं समाजसेवी आशा पारीक बस्ती में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रगान व देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी।

साथीया ग्रुप की महिला शक्ति ने सभी बस्ती वालों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रुप की मीना आचार्य, सुनिता पारीक, गीता व्यास, अनुराधा आचार्य, भारती अरोड़ा, सीमा पारीक, मधु शर्मा आदि ने बच्चों को मिठाइयां और तिरंगे झंड़े बांटे।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular