Hometrendingबीकानेर : स्कूल खुलने पर किसी तरह की रहेगी व्यवस्थाएं, बता रहे...

बीकानेर : स्कूल खुलने पर किसी तरह की रहेगी व्यवस्थाएं, बता रहे शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी, देखें वीडियो…

बीकानेर abhayindia.com सरकार ने 18जनवरी से चार कक्षाओं के लिए स्कूलें खोलने के निर्देश दिए है। इसके बाद से ही शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। स्कूलों में किसी तरह से कक्षाओंं का संचालन होगा।

Attachments area

Preview YouTube video स्कूल खुलने पर किस तरह की रहेगी व्यवस्थाएं, बता रहे हैं शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी…

इस विषय को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आज अभय इंडिया से की खास बातचीत। उन्होंने बताया कि स्कूलें खोलने की तैयारियां चल रही है। कोविड को लेकर जारी गाइड लाइन की पूरी तरह से पालना की जाएगी, इसकी व्यवस्था स्कूलों में की गई है। समय में भी परिवर्तन किया गया है। इसमें कक्षा 9-10 वीं और 11-12 वीं के समय में थोड़ा अन्तराल दिया गया है, ताकि एक साथ ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं हो।

परिजनों के साथ बैठक …

निदेशक ने बताया कि स्कूलों में पानी, बिठाना की व्यवस्थाएं की गई है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार बैठकें चल रही है, इसी कड़ी में परिजनों के साथ ही भी एक बैठक प्रस्तावित है।

फीस का निर्धारण…

निदेशक ने सवाल के जवाब में बताया कि फीस का निर्धारण पूर्व में हो चुका है। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों से 70 प्रतिशत फीस ही वसूली जाएगी। इसी तरह से कोर्स का निर्धारण भी है।

इन कक्षाओं में ऑन लाइन…

निदेशक ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से ऑन लाइन शिक्षण व्यवस्था चल रही है, इसमें स्माइल सहित कई कार्यक्रम है। इसके माध्यम से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को शिक्षण कराया जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular