Tuesday, April 22, 2025
Hometrendingबीते साल में बढ़ी हत्या की घटनाएं, भारतीय दंड अपराधों पर थोड़ा...

बीते साल में बढ़ी हत्या की घटनाएं, भारतीय दंड अपराधों पर थोड़ा नियंत्रण…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com  बीकानेर रेंज में बीते साल में हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वहीं सभी तरह के अपराधों में कुछ हद तक कमी आई है।

एक साल के आंकड़ों पर नजरें दौड़ाए इस तरह के तथ्य सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2019  में 20  हजार 362 प्रकरण पंजीबद्ध हुए जबकि वर्ष 2020 में कुल 17 हजार 695 प्रकरण पंजीबद्ध हुए है, जो वर्ष 2019 की तुलना में 2 हजार 667  प्रकरण कम है। भारतीय दंड अपराधों में 13 प्रतिशत की कमी हुई है।

हत्या के मामले बढ़े…

सामान्य अपराधों की बजाय हत्या सरीखे संगीन मामलों की संख्या में बीते साल में वृद्धि हुई है। रेंज में वर्ष 2020 में हत्या के मामलों में 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020  में 14  प्रकरण अधिक पंजीबद्ध हुए है, जबकि हत्या के प्रयास के प्रकरणों की स्थिति सामान्तर रही। वर्ष 2019 में 272 प्रकरणों की तुलना में वर्ष 2020 में 274  प्रकरण पंजीबद्ध हुए है।

नकबजनी प्रकरण कम…

वर्ष 2019 की तुलना में बीते साल 2020 में नकबजनी के मामले कम हुए है। बीते साल 2020 में नकबजनी के 629 प्रकरण पंजीबद्ध हुए, जबकि 2019 में 703 प्रकरण पंजीबद्ध हुए थे। तुलनात्मक आंकड़ों में 11 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह चोरी की घटनाओं में बीते एक साल में कुछ हद तक अंकुश लगा है। आंकड़ों की माने तो वर्ष 2019 में चोरी के 1917  प्रकरण पंजीबद्ध हुए, जबकि 2020 में 1408 प्रकरण पंजीबद्ध हुए है।

दंड संहिता के मामले…

भारतीय दंड संहिता के अन्य मामलों में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020में 2175 प्रकरणों की कमी आई।

महिला उत्पीडऩ मामले…

महिला उत्पीडऩ के मामले बीत साल 2020 में करीब 18 प्रतिशत मामले कम हुए हैं। वर्ष 2019में जहां 5298 प्रकरण पंजीबद्ध हुए थे, जबकि 2020 में 4370 प्रकरण पंजीबद्ध हुए, तुलनात्मक में 928 प्रकरण कम दर्ज हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular