कोलकाताAbhayindia.com बीकानेर पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य साथी कार्ड देने का काम शुरु हो गया है राज्य के विभिन्न वार्डों में इस योजना लेकर मंगलवार को लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए गए।
बड़ा बाजार के वार्ड 23 में लगे शिविर का संचालन करते हुए वरिष्ठ तृणमूल नेता व वार्ड के सभापति स्वपन बर्मन ने बताया कि सुबह से इस योजना को लेकर फ़ोटो खींचने से लेकर कार्ड वितरण करने तक का कार्य चल रहा है।
कार्ड वितरण का कार्य दो चरणों में चलेगा। ताकि वार्ड के लोगों को भीड़ की वजह से परेशानी नहीं हो। अलग -अलग इलाके और आवासीय क्षेत्र के लोगों को अलग-अलग दिन और समय दिया गया है ताकि योजना का लाभ लेने वाले को अनावश्यक भीड़ का सामना न करना पड़े और उनका काम आसानी से हो जाए।
बर्मन के अनुसार वार्ड में रहने वाला कोई भी नागरिक इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस योजना से लोग पांच लाख तक का उपचार करवा सकेंगे।






















