Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingनए साल पर मरूधर बीकाणा महासंघ ने आयोजित किया स्नेह मिलन समारोह

नए साल पर मरूधर बीकाणा महासंघ ने आयोजित किया स्नेह मिलन समारोह

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com मरूधर बीकाणा महासंघ के द्वारा नया साल स्नेह मिलन 2021 जयपुर रोड शिविका गार्डन में मनाया गया।

संघ के अध्यक्ष श्याम तंवर ने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति नरेश चुग ने की तथा विशेष अतिथि डाॅ सतीश कच्छावा थे।

 

इस अवसर पर जोधपुर वार्ड नम्बर 38 के पार्षद राजेशसिंह कच्छावा का सम्मान किया गया। कोलकाता प्रवासी उधोगपति मोहन छंगाणी ने पार्षद कच्छावा का शाॅल व पीबीएम के पूर्व अधीक्षक डाॅ सतीश कच्छावा ने साफा पहनाकर, उद्योगपति हेमन्त डागा ने माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया।

 

 

स्नेह मिलन समारोह में शहर के सीए पारस डागा, राजू गोलछा, मक्खन आचार्य, सुरेश भार्गव, नरेन्द्र शर्मा, डाॅ नमित सक्सेना, डाॅ मोहन सारन, डाॅ नरेश भाटिया, राजेन्द्र भार्गव, वैष्णोधाम के ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश खिवानी, महफूज कोहरी आदि ने शिरकत की। इससे पहले देश व प्रदेश की जनता के अमन चैन के लिए सुन्दर काण्ड का आयोजन भी किया गया। स्नेह मिलन के पश्चात पौष बड़ा व प्रसाद का वितरण कच्ची बस्ती के छोटे बच्चों को किया गया।

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!