Homeबीकानेरएसीबी बीकानेर टीम ने एक साल में 16 भ्रष्ट कारिंदों को दबोचा,... एसीबी बीकानेर टीम ने एक साल में 16 भ्रष्ट कारिंदों को दबोचा, इनमें चार आरोपी… By Abhay India January 2, 2021 6:59 pm Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp acb बीकानेर (सुरेश बोड़ा) Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बीकानेर टीम ने बीते वर्ष 2020 में ट्रेप की 16 कार्यवाहियों को अंजाम दिया। रिश्वत लेते दबोचे गए कुल 16 आरोपियों में से 4 वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी भी शामिल थे। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया ने बताया कि एसीबी के महानिदेशक बी.एल. सोनी की देखरेख में अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. और उप महानिरीक्षक डॉ. विष्णुकांत के निर्देशन में इन कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया। एएसपी पूनिया ने बताया कि वर्ष 2020 में एसीबी टीम ने शिक्षा निदेशालय में विधि परामर्शी स्तर के अधिकारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लौटाते हुए पकडा था। भ्रष्ट अधिकारी द्वारा रिश्वत लौटाते हुए पकडे जाने की यह संभाग में पहली कार्यवाही थी। पूनिया ने बताया कि इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम में सुपर टाइम स्केल स्तर के रिटायर्ड आरएएस अधिकारी प्रेमाराम परमार व उसके दलाल को पांच लाख रुपए की रिश्वत के साथ बाडमेर जाकर ट्रेप कर भूमि आवंटर प्रकरणों में भ्रष्टाचार को उजागर कर किसानों को राहत प्रदान की गई। इस कार्यवाही के फलस्वरूप भ्रष्ट आरएएस अधिकारी की उसके ठिकानों जयपुर, जोधपुर, जालौर, बाडमेर में तलाशी के दौरान अवैध संपति का खुलासा किया गया। साथ ही 23.30 लाख रुपए बरामद भी किए गए। एएसपी पूनिया ने बताया कि इसके अलावा ब्यूरो टीम द्वारा श्रम विभाग, राजस्व विभाग, आईजीएनपी, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग व परिवहन विभाग में भी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। टोल फ्री नंबर 1064 किया जारी… एएसपी पूनिया ने बताया कि वर्ष 2020 में ब्यूरो मुख्यालय द्वारा एक टोल फ्री नंबर 1064 जारी किया गया था जिसकाा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाहियों में अहम योगदान रहा। कई लोग किसी झिझक अथवा अपनी किसी समस्या के कारण ब्यूरो कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराने में परेशानी महसूस करते थे, उनके द्वारा इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाई तथा उनकी सूचना पर ब्यूरो के उच्च स्तर के अधिकारियों द्वारा उचित मॉनिटरिंग कर कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया। पूनिया ने बताया कि टोल फ्री नंबर के अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ 0151-2203311 पर भी सूचना दी जा सकती है। By- Suresh Bora Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp Previous articleनई पेंशन योजना का विरोध, कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन…Next articleसमन्वय कर प्राथमिकता से पूरा करें आधार सीडिंग कार्य – नवीन जैन - Advertisment - Most Popular प्रो. अनिल कुमार छंगाणी बने एमजीएसयू में विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता April 12, 2025 5:18 pm विश्व का सबसे बड़ा बैंक नोट पहुंचा बीकानेर, जानें- इसकी क्या है खासियत… April 12, 2025 5:12 pm बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता आयोजित April 12, 2025 4:55 pm नहरबंदी 20 से संभव, विभाग ने आमजन से की पानी बचाने की अपील, टैंकर माफिया की होगी बल्ले-बल्ले! April 12, 2025 4:47 pm राजस्थान में भाजपा नेता की मौत, छह दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार April 12, 2025 4:37 pm Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज 22 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट April 12, 2025 4:30 pm नारी शक्ति गौरव अवार्ड 13 अप्रेल को, सैकड़ों प्रेरणादायी महिलाओं का होगा सम्मान April 12, 2025 4:24 pm पंचायतों के पुनर्गठन के काम में आई तेजी, सलाहकार समिति का गठन, 6 माह होगा कार्यकाल April 12, 2025 9:45 am उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : पानी की दरों में वृद्धि का भार उठाएगी राज्य सरकार April 12, 2025 9:40 am आज का चौघड़िया : जानिये- दिन और रात के शुभ मुहूर्त… April 12, 2025 9:37 am Bikaner Crime : मकान पर लिख दिया विवादित भूमि, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, एफआईआर के लिए घूम रहा परिवादी April 12, 2025 9:31 am जीतो महिला विंग ने आगामी कार्ययोजनाओं पर किया मंथन, एनएलपी वर्कशॉप की दी जानकारी April 11, 2025 8:31 pm बीकानेर में शातिर चोर अरेस्ट, 25 मोटरसाईकिलें बरामद, जानें- बरामद वाहनों का विवरण… April 11, 2025 8:26 pm बीकानेर पुलिस के ‘उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मी “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ’ के अवार्ड से सम्मानित April 11, 2025 8:08 pm लालगढ़ स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूर्ण, यात्री सुविधा में होगी बढ़ोतरी April 11, 2025 8:01 pm गर्मी में पानी-बिजली को लेकर मुख्य सचिव ने ली अफसरों की अहम बैठक, ये दिए निर्देश… April 11, 2025 7:53 pm परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा 27 को, पोस्टर का हुआ विमोचन April 11, 2025 7:45 pm बीकानेर में ‘मिशन सरहद संवाद’ : कलक्टर और एसपी ने की जनसुनवाई April 11, 2025 7:39 pm बीकानेर में 12 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती April 11, 2025 7:33 pm बीकानेर क्राइम : नशे के लिए रुपए नहीं देने पर लाठी व सरियों से मारपीट April 11, 2025 1:05 pm पूर्व सीएम वसुंधरा के तल्ख तेवर के बाद तेजी से दौड़ने लगी सरकारी फाइलें! मंत्री ने भी माना- राजे की बात जायज April 11, 2025 12:57 pm Rajasthan Weather : आज 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें- अगले दो-तीन दिनों का पूर्वानुमान… April 11, 2025 12:19 pm ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के ठिकाने पर पुलिस की रेड, पांच सटोरियों को दबोचा April 11, 2025 12:11 pm बीकानेर में भाजपा नेता सहित दो जनों पर 1 करोड़ की डायमंड पोलकी हड़पने का केस दर्ज April 11, 2025 12:07 pm पानी को लेकर सीएम ने ली मैराथन बैठक, कहा- जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ा, तो जिम्मेदारों की खैर नहीं April 10, 2025 9:31 pm Load more