Hometrendingबीकानेर की तंग गलियों में स्थित मकान में लगी आग, मौके पर...

बीकानेर की तंग गलियों में स्थित मकान में लगी आग, मौके पर दमकल….

बीकानेर abhayindia.com बिन्नानी चौक के पास स्थित सत्यनारायण जी मंदिर के सामने वाली लगी में मुन्ना बिस्‍सा के घर आज अचानक आग लग गई। गनीमत यह थी की उस वक्त मकान में कोई नहीं था। शहर की तंग गलियों स्थित मकान में आग लगने की सूचना मिलने अफरा-तफरी मच गई​।

मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार इस मकान के सभी सदस्य कही बाहर गए हुए थे। मकान बंद था अचानक अंदर से धुंआ आना शुरू हो गया था। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर दो दमकल पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आग से घर में रखे कपड़ों सहित अन्य सामान जल जाने से काफी नुकसान हुआ। फिलहाल मौके पर पुलिस व दमकलकर्मी पहुंचे हुए है। मौके पर जबरदस्त भीड़ इकठ्ठी हो गई है। आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं लग पाया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular