







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने अपना डंका बजाते हुए पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस के मोडाराम मेघवाल जिला प्रमुख चुने गए हैं।
वहीं, बीकानेर पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस के लालचंद आसोपा प्रधान चुने गए हैं। इसी तरह पूगल पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस के गौरव चौहान निर्विरोध प्रधान, लूनकरणसर पंचायत समिति चुनाव में भाजपा के कानाराम गोदारा प्रधान चुने गए हैं। नोखा पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की रामप्यारी तर्ड प्रधान चुनी गई है।
इसके अलावा बज्जू पंचायत समिति चुनाव में पप्पू देवी तेतरवाल निर्दलीय, श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की सावित्री देवी गोदारा, पांचू पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की मैना देवी, कोलायत पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की पुष्पा देवी सेठिया निर्विरोध प्रधान चुनी गई है। खाजूवाला पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की ममता बिरडा चौधरी प्रधान चुनी गई है।
कृषि मंत्री ने कहा, किसान चाहते हैं कानून रद्द हो, लेकिन सरकार संशोधन के लिए तैयार
बीकानेर : नए जीएसएस निर्माण और अपग्रेडेशन से विद्युत आपूर्ति क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी- डाॅ कल्ला



