Homeराजस्थानराजस्‍थान : गहलोत ने बुलाई मंत्रिमंडल समूह की बैठक, इन पर हो...

राजस्‍थान : गहलोत ने बुलाई मंत्रिमंडल समूह की बैठक, इन पर हो सकती है चर्चा..

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सरकार गिराने की साजिशों को लेकर सत्‍तापक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर तेज हो रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मंत्रिमंडल समूह की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीएम गहलोत प्रदेश में चल रही सरकार गिराने की साजिशों की जानकारी मंत्रियों के साथ साझा कर सकते हैं। इसके अलावा बैठक में पंचायत चुनाव और निकाय चुनावों को लेकर भी रणनीति तय होगी।

आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री आवास पर शाम 6 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक में मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। हालांकि, कई मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे। बताया यह भी जा रहा है कि बैठक में किसान आंदोलन को लेकर भी गहन चर्चा होगी। बहरहाल, सीएम गहलोत के सरकार गिराने की साजिशों को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

‘भारत बंद’ को RLP का समर्थन, बेनीवाल ने NDA में रहने को लेकर कही ये बात…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular