Saturday, April 25, 2026
Homeदेशदिल्‍ली में एनकाउंटर के बाद 5 खूंखार आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्‍ली में एनकाउंटर के बाद 5 खूंखार आतंकवादी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रविवार रात को पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इन पांचों आतंकियों को रविवार की रात को उस समय गिरफ्तार जब ये भागने की फिराक में थे। इस दौरान इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस इन पांचों आतंकियों से लगातार पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि ये पांचों आतंकी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। इन पांच आतंकियों में से 2 जम्मू तो 3 पंजाब से जुड़े हैं।

बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना पर जब दिल्ली पुलिस ने आतंकियों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, जवाबी फायरिंग में पांचों आतंकियों का गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि बब्बर खालसा से जुड़े इन पांचों आतंकियों का इस्तेमाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (Inter-Services Intelligence) करती है।

राजस्थान में बरसात लाएगी सर्दी, सप्‍ताह के अंत में सर्दी का जोर…

‘भारत बंद’ को RLP का समर्थन, बेनीवाल ने NDA में रहने को लेकर कही ये बात…

बीकानेर : जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष शिविर का किया निरीक्षण

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!